- Home
- News
- Vineet Minocha Murder: कर्ज, पिता से विवाद और विरासत छिनने का डर? सुब्रत ने बताई हत्या की असली वजह
Vineet Minocha Murder: कर्ज, पिता से विवाद और विरासत छिनने का डर? सुब्रत ने बताई हत्या की असली वजह
Vineet Minocha Murder Case : कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे सुब्रत के बयान से कई सवाल खड़े हुए हैं। पिता के रिश्तों, 20 लाख से ज्यादा कर्ज और 258 कॉल का एंगल सामने आया है। शालू और विशाल के बयानों से पुलिस अब क्या सच तलाश रही है?

विनीत की हत्या में बेटे का कबूलनामा? 258 कॉल से बढ़ा रहस्य
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के चर्चित व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार किए गए उनके बेटे सुब्रत ने मीडिया के सामने अजीब बयान देते हुए कहा कि वह चाहता था कि उसके पिता मर जाएं, क्योंकि उनका चरित्र ठीक नहीं था और कई महिलाओं से उनके संबंध थे। हालांकि, उसने यह भी कहा कि वह हत्या के तरीके (चाकू से गोदने) से दुखी है। सुब्रत पर 20 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज था और उसे पिता से हर महीने मिलने वाले 40 हजार रुपये खर्च के लिए कम पड़ते थे।

विनीत मिनोचा मर्डर: बेटे ने क्या बताई वजह?
सुब्रत ने कथित तौर पर बताया कि हत्या की योजना करीब तीन-चार महीने पहले बनाई गई थी। उसने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम से इस बारे में चर्चा करने और उसे पैसे देने की बात भी कही। उसके मुताबिक, हत्या को स्वाभाविक मौत जैसा दिखाने की योजना थी। उसने यह भी बताया कि उसके पास घर की असली चाबी थी और उसने डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई थी।
Kanpur: Son Allegedly Plotted Father’s Murder Over Money Dispute
A major development has emerged in the Vinod Minnocha murder case in Kanpur, with police alleging that his son Subrat plotted the killing.
During questioning, the arrested accused allegedly told police that his… pic.twitter.com/4SLxb8nPql— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) September 24, 2026
आर्थिक तंगी और 20 लाख से ज्यादा का कर्ज
सुब्रत ने अपनी आर्थिक परेशानियों का भी जिक्र किया। उसके अनुसार, पिता हर महीने 40 हजार रुपये देते थे, जबकि उसका खर्च करीब 55 हजार रुपये था। बाकी जरूरतें वह कर्ज और क्रेडिट कार्ड के जरिए पूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, उस पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। जांच में पिता-पुत्र के बीच ऑफिस का सामान बेचने से मिले पैसों को लेकर पुराने विवाद का एंगल भी देखा जा रहा है।
258 कॉल ने बढ़ाया हत्या का रहस्य
पुलिस के अनुसार, सुब्रत और विशाल के बीच करीब 258 कॉल हुई थीं। वहीं विशाल और शालू के बीच करीब 28 कॉल की जानकारी सामने आई है। विशाल ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि सुब्रत ने उसे शालू का नाम लेने और 6 लाख रुपये देने की बात कही थी। पुलिस इन दावों की कॉल रिकॉर्ड और दूसरे सबूतों से जांच कर रही है।
बहू निकली निर्दोष.. बेटे ने कराई थी करोड़पति पिता की हत्या, कई महिलाओं से कनेक्ट था पिता.. सम्पत्ति न बंट जाए? इस डर से करा दिया था मर्डर
UP में कानपुर क़े दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या उनकी पुत्र वधु नहीं बल्कि उनके बेटे ने ही सुपारी देकर कराई थी। पुलिस की जाँच में… https://t.co/KZFLRI7Izj pic.twitter.com/ySq1dDR4UO— TRUE STORY (@TrueStoryUP) September 24, 2026
पत्नी शालू को फंसाने की साजिश और पुलिसिया जांच का शिकंजा
शुरुआत में शातिर सुब्रत ने अपनी पत्नी शालू का नाम इस हत्याकांड में घसीटने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, उसने विशाल को भी निर्देश दिए थे कि पकड़े जाने पर शालू का नाम लिया जाए और उसे 6 लाख रुपये देने का वादा किया था। लेकिन पुलिस की सख्ती और आमने-सामने की पूछताछ के बाद सुब्रत टूट गया और उसने सारा जुर्म खुद कबूल कर लिया। पुलिस अब विशाल, सुब्रत और शालू के कॉल रिकॉर्ड, CCTV फुटेज और 5 सितंबर की टाइमलाइन का मिलान करके मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

