Ujjain Masjid Shahi Controversy : उज्जैन नगरी में हालात बिगड़ गए हैं। मौके पर मौके पर 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। वजह शाही मस्जिद हटाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने पथराव किया। आलम था कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
उज्जैन (मध्य प्रदेश), बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बवाल मचा हुआ है। मामला है शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाना...लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते यह विरोध विवाद में तब्दील हो गया। पथराव की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बता दें कि सिंहस्थ-2028 की वजह से शहर में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसके कारण यह हालात बने हैं। फिलहाल मौके पर करीब 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी के मद्देनजर कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक 900 मीटर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसके बीच में कई धार्मिक स्थल आ रहे हैं, इसमें एक शाही मस्जिद भी है। सरकार और नगर निगम की तरफ से इन स्थलों को हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं। लेकिन जब इन्हें नहीं हटाया गया तो अब निगम कार्रवाई कर रहा है। वहीं बता दें कि इस मामले में सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
उज्जैन में बनी है तनाव की स्थिति
बता दें कि जैस ही नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ शाही मस्जिद के करीब पहुंची तो वहां पर पहले से मौजूद लोगों ने पत्थरबाजी की। इसी झड़प में उज्जैन क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट भी आई है। फिलहाल मौके पर तनाव बना हुआ है और पुलिस भीड़ को हटाने में जुटी है। वहीं मस्जिद के आसपास भारी पुलिस संख्या में बल तैनात है।
मुस्लिम महिलाएं जब सड़क पर बैठ गईं
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के लिए निगम और प्रशासन के लोग पहुंचे तो वहां पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग उग्र हो गए। देखते ही देखते पथराव करने लगे यह संख्या और ज्यादा बढ़ गई। वहीं शाही मस्जिद को तोड़ने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने सड़क जाम भी किया। हालांकि पुलिस मौके पर है और उनको हटाने और मामले को कंट्रोल करने के लिए लगी हुई है।


