Army Ambulance Accident: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सूबेदार मेजर का शव ला रही आर्मी एम्बुलेंस के खड़े ट्रक से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में सैनिक के बेटा, भाई, भतीजे और ड्राइवर की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

UP Army Ambulance Accident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक सूबेदार-मेजर का शव लेकर जा रही आर्मी एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सैनिक के परिवार के तीन सदस्यों और एम्बुलेंस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास हलियापुर इलाके में एक्सप्रेसवे के करीब 79.6 किलोमीटर के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Purvanchal Expressway Accident: शव लेकर गांव जा रही थी एम्बुलेंस

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास हलियापुर इलाके में हुआ। सूबेदार-मेजर सत्यवान का शव चंडीगढ़ से उनके पैतृक गांव गलिया दुधैला, रुद्रपुर (देवरिया) ले जाया जा रहा था। एम्बुलेंस में उनके बेटे गौरव सिंह (28), भाई राजन चौधरी (35), भतीजे राम समुझ सिंह (40) और ड्राइवर जसपाल (30) सवार थे। बताया गया कि हलियापुर के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 79.6 किलोमीटर के निशान के पास एम्बुलेंस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला। गौरव सिंह और ड्राइवर जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Scroll to load tweet…

UP Road Accident: अस्पताल पहुंचते ही दो और ने तोड़ा दम

इस भीषण टक्कर में सूबेदार मेजर के बेटे गौरव सिंह (28) और एम्बुलेंस चालक जसपाल (30) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, सैनिक के भाई राजन चौधरी (35) और भतीजे राम समुझ सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अयोध्या जिले के पिथला-कुमारगंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के इतने लोगों की एक साथ मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूबेदार-मेजर सत्यवान का शव आगे की व्यवस्था होने तक हलियापुर थाने के परिसर में रखा गया है।

Scroll to load tweet…

Sultanpur Accident: मौके पर पहुंचे अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने सभी चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र स्थित गलिया दुधैला गांव के रहने वाले सूबेदार मेजर सत्यवान का शव फिलहाल आगे की व्यवस्था होने तक हलियापुर थाने में सुरक्षित रखा गया है। इस अप्रत्याशित हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एक सैनिक का शव लेकर घर लौट रहे परिवार पर रास्ते में ही यह हादसा भारी पड़ गया। जिस एम्बुलेंस में शव गांव पहुंचना था, उसी में परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।