सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया। बारामती विमान दुर्घटना को दुखद बताते हुए कैबिनेट ने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को याद किया।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शोक प्रस्ताव पारित किया गया और इस दुखद घटना पर संवेदना प्रकट की गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारामती विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख

मंत्रिपरिषद ने 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत दुःखद बताया। इस दुर्घटना में अजित पवार सहित अन्य लोगों के निधन पर कैबिनेट ने गहरा शोक जताया। सरकार ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

अजित पवार के योगदान को किया याद

कैबिनेट ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। मंत्रिपरिषद ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने महाराष्ट्र की जनता से गहरा जुड़ाव बनाए रखा।

गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित जीवन

मंत्रिपरिषद ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया। गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने तथा महाराष्ट्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी।