MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • UP Shocker: 10 साल के बेटे ने मोबाइल में चुपके से कैद किया मां का डरावना सच, शिकार बनी मासूम बेटी!

UP Shocker: 10 साल के बेटे ने मोबाइल में चुपके से कैद किया मां का डरावना सच, शिकार बनी मासूम बेटी!

आधी रात… घर में सब सो रहे थे। तभी जालौन के उरई में एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे गांव को दहला दिया। 4 साल की मासूम नैना उर्फ ‘बिट्टो’ की हत्या का आरोप उसकी ही मां पर लगा, जबकि 10 साल के भाई ने मोबाइल में खौफनाक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 23 2026, 11:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ChatGPT

जालौन। UP के जालौन जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। उरई के आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अकबरपुर इटौरा गांव में एक बेरहम मां ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिस वक्त यह खौफनाक वारदात अंजाम दी जा रही थी, ठीक उसी समय महिला का 10 साल का बेटा जाग गया। अपनी सगी आंखों के सामने बहन की मौत का मंजर देख रहे मासूम भाई ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब इस अंधे कत्ल का सबसे बड़ा और पुख्ता सबूत बन चुका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

प्यार से बिट्टो कहते थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह बेहद मामूली लेकिन हैरान करने वाली है। मृतका नैना (4 वर्ष), जिसे पूरा मोहल्ला प्यार से 'बिट्टो' कहता था, अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहती थी। उसका पिता राजकुमार मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालता था। आर्थिक तंगी के कारण घर में अक्सर कलह होती रहती थी।

Related Articles

Related image1
चाय, बिस्किट और सच्चा प्यार: बेंगलुरु की इस महिला का 10 साल पुराना राज जान बेटी भी रह गई दंग! Video
Related image2
Viral VIDEO: वंदे भारत स्लीपर के अंदर का नजारा देख उड़े होश! महिला ने खोला 'इंटरनेशनल लुक' का राज!
37
Image Credit : X

मायके जाने की जिद और छिन गई मासूम 'बिट्टो' की सांसें

बुधवार और बृहस्पतिवार को राजकुमार की पत्नी विनीता लगातार मायके जाने की जिद कर रही थी। राजकुमार ने जेब खाली होने और पैसे न होने का हवाला देकर उसे रोकने की कोशिश की, जिससे विनीता बुरी तरह भड़क गई। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और गुस्से में तमतमाई विनीता ने पति को धमकी देते हुए कहा था-"या तू रहेगा या मैं।"

47
Image Credit : X

कमरे में पति, दो बेटों व बेटी संग लेटी थी विनीता

बृहस्पतिवार की रात घर के सभी लोग सो रहे थे। कमरे में तीन चारपाइयां बिछी थीं। एक चारपाई पर राजकुमार अपने दो बेटों उमंग (10) और मयंक के साथ सोया हुआ था, जबकि दूसरी चारपाई पर विनीता और उसकी चंचल बेटी नैना लेटी थीं। रात के करीब 12 बजे जब चारों तरफ सन्नाटा पसर गया, तब विनीता के सिर पर खून सवार हो गया।

57
Image Credit : X

आधी रात का सन्नाटा और लाल साड़ी पर बिछी मौत

उसने जमीन पर एक लाल साड़ी बिछाई और सोती हुई नैना को गोद में उठाकर वहां ले गई। विनीता ने सूती गमछे का एक टुकड़ा फाड़ा और उसे मासूम बच्ची के गले में लपेटकर बेरहमी से कसना शुरू कर दिया। उसी दौरान बिजली कट गई, जिससे गर्मी के कारण 10 साल के बेटे उमंग की नींद खुल गई। अंधेरे में जब उसने अपनी मां को बहन का गला दबाते देखा, तो वह बुरी तरह सहम गया। डर के मारे बिना शोर मचाए उसने पास रखे मोबाइल से इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया।

67
Image Credit : X

"मुझे फंसाने की थी साजिश"- बदहवास पिता का बड़ा आरोप

सुबह होते ही जब इस दिल दहला देने वाली घटना की खबर पूरे गांव में फैली, तो कोहराम मच गया। चंचल और सजने-संवरने की शौकीन 'बिट्टो' की मौत से पूरे मोहल्ले की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि गला घोंटने की वजह से बच्ची के गले की हड्डी टूट गई थी, जिससे उसकी तड़पकर मौत हुई।

77
Image Credit : X

बेटे के बनाए गए वीडियो से खुली विनीता की पोल

पुलिस हिरासत में आरोपी महिला से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं, रो-रोकर बेहाल पिता राजकुमार का आरोप है कि उसकी पत्नी का स्वभाव पिछले कुछ समय से बेहद चिड़चिड़ा हो गया था। राजकुमार ने बताया, "वह मुझे ही इस मामले में फंसाने की तैयारी कर रही थी। अगर रात में मेरी और बेटे की आंख समय रहते नहीं खुलती, तो शायद वह इस हत्या का इल्जाम मेरे सिर मढ़ देती।" फिलहाल पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रख लिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
राष्ट्रीय समाचार
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मेरठ में बनने जा रहा है ऐसा ज्वेलरी पार्क, जिसकी डिजाइन देखकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image2
ईरान पर फिर बरसे ट्रंप, बोले- MoU फाइनल नहीं, जरूरत पड़ी तो दोबारा होगी बमबारी
Recommended image3
NEET की तैयारी कर रही 17 साल की छात्रा ने मौत से पहले छोड़ा ऐसा नोट, पढ़कर रो पड़ा परिवार
Recommended image4
Punjab Weekly Lottery Result 17 June 2026: आज का पंजाब वीकली लॉटरी रिजल्ट जारी, किसे मिला फर्स्ट प्राइज, देखें लिस्ट
Recommended image5
Now Playing
TMC और NCPI में कौन है असली तृणमूल? Riju Dutta ने क्यों बताया सालों चलेगा ये बवाल । Mamata Banerjee
Related Stories
Recommended image1
चाय, बिस्किट और सच्चा प्यार: बेंगलुरु की इस महिला का 10 साल पुराना राज जान बेटी भी रह गई दंग! Video
Recommended image2
Viral VIDEO: वंदे भारत स्लीपर के अंदर का नजारा देख उड़े होश! महिला ने खोला 'इंटरनेशनल लुक' का राज!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved