MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • हनीमून से पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, दुल्हन के सामने हो गया गजब का कांड!

हनीमून से पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, दुल्हन के सामने हो गया गजब का कांड!

UP-Maharashtra Link: शादी के बाद पुलिस से बचकर हनीमून पर निकल रहा यूपी का आरोपी आखिरकार पकड़ लिया गया। होटल में मारपीट, तोड़फोड़, वायरल शादी वीडियो और ₹25 हजार इनाम-क्या ये गिरफ्तारी सिर्फ संयोग थी या सटीक पुलिस प्लानिंग?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
| Updated : Feb 08 2026, 09:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ChatGPT

Shahjahanpur Crime News: यूपी में अपराध के मामलों में अक्सर चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार कहानी कुछ ज्यादा ही फिल्मी है। भाजपा नेता के होटल में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोपी, जो पुलिस से महीनों तक बचता रहा, उसने पहले शादी रचाई और फिर नई-नवेली पत्नी के साथ हनीमून पर निकलने की तैयारी कर ली। लेकिन हनीमून पीरियड शुरू होने से पहले उसके जीवन में पुलिस ने दस्तक दे दी। उसके बाद जो हुआ वह और भी हैरान करने वाला था। 

25
Image Credit : Getty

क्या है पूरा मामला, जिससे शुरू हुई यह कहानी?

शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में 19 दिसंबर 2025 को नगरिया मोड़ स्थित एक होटल में बड़ा हंगामा हुआ था। आरोप है कि अक्षय कदम और उसके साथियों ने बीजेपी नेता दिवाकर सिंह के होटल में स्टाफ के साथ मारपीट और जमकर तोड़फोड़ की थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो अक्षय ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की थी। उसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Related Articles

Related image1
CM योगी का बड़ा फैसला, गो संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ यूपी में टैक्स फ्री
Related image2
1 साल की उम्र में लखपति बना यूपी का शिवाय, गिफ्ट में मिली जमीन-सोना और लाखों कैश
35
Image Credit : X

पुलिस की पकड़ से कैसे बचता रहा अक्षय?

 पुलिस ने दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी अक्षय कदम फरारी ही काट रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच अक्षय ने शादी कर ली। शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें अक्षय साफ नजर आ रहा था।

45
Image Credit : Getty

क्या वायरल वीडियो बना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग?

पुलिस के मुताबिक, शादी की रस्में पूरी होते ही अक्षय फिर से फरार हो गया और छापेमारी से बच निकला। लेकिन शादी का वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच चुका था। पुलिस को सूचना मिली कि अक्षय महाराष्ट्र में मौजूद है और हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा है।

55
Image Credit : Getty

हनीमून से पहले कैसे हुआ खेल खत्म?

जैसे ही महाराष्ट्र के सतारा जिले में अक्षय की मौजूदगी की पुष्टि हुई, यूपी पुलिस की एक टीम वहां भेजी गई। शनिवार को पुलिस ने अक्षय को उसकी नई-नवेली पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह हनीमून पर निकलने ही वाला था। पुलिस पहले ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना देने वाले के लिए ₹25,000 का इनाम घोषित कर चुकी थी। अक्षय को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया है। अब पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे शाहजहांपुर लाएगी, जहां पूरे मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
क्राइम न्यूज
महाराष्ट्र अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
यूपी में 2 करोड़ वोटर गायब? सपा का आरोप- चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत
Recommended image2
Now Playing
Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर’ ने सिर्फ गंध मचाया और कुछ नहीं...छोड़ेंगे नहीं: वकील वासु रंजन
Recommended image3
Now Playing
Tejashwi Yadav का कमेंट, 'नीतीश कुमार ने PM पद की थपथ थोड़े ही ले ली है'
Recommended image4
Now Playing
Paschim Medinipur: बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो कौन होगा CM? अमित शाह का खुलासा
Recommended image5
US-Iran की पीस डील टूटने के कगार पर है? 4 संकेत ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन
Related Stories
Recommended image1
CM योगी का बड़ा फैसला, गो संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ यूपी में टैक्स फ्री
Recommended image2
1 साल की उम्र में लखपति बना यूपी का शिवाय, गिफ्ट में मिली जमीन-सोना और लाखों कैश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved