MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • UPI Charge: ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

UPI Charge: ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court on UPI Charges: 2,000 रुपए से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा या नहीं? सोमवार, 28 सितंबर को सु्प्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार RBI और NPCI से जवाब मांगा। कोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक नहीं लगाई है। जानिए कोर्ट ने क्या कहा

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Sep 28 2026, 02:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?
Image Credit : X

सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस नए नियम पर तुरंत रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिका को खारिज नहीं किया, बल्कि केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और NPCI से 4 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार से दो बेहद सीधे और तीखे सवाल पूछे।

  1. कानूनी हक क्या है? यह चार्ज वसूलने का कानूनी अधिकार सरकार के पास किस नियम के तहत आता है?
  2. पैसा किसकी जेब में जाएगा? जब यह टैक्स नहीं है, तो इस चार्ज से जो कमाई होगी, वह किसके खाते में जाएगी और बैंकों और पेमेंट कंपनियों के बीच इसका बंटवारा कैसे होगा?
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दी?
Image Credit : Asianet News

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दी?

सरकार की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत को भरोसा दिलाया कि इस फैसले से आम जनता परेशान नहीं होगी। सरकार का कहना है कि देश में होने वाले 96 फीसदी यूपीआई ट्रांजैक्शन ₹2,000 से कम के होते हैं, इसलिए आम जनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार ने साफ किया कि यह कोई सरकारी टैक्स नहीं है और इसमें से एक भी रुपया सरकार के खाते में नहीं जाएगा। यह सिर्फ पेमेंट सिस्टम को चलाने वाले बैंकों और कंपनियों का सर्विस खर्च निकालने के लिए है।

Related Articles

Related image1
UPI Limit At Petrol Pump: ऑनलाइन पेमेंट वालों को झटका! ₹2,000 से बड़े UPI पर ब्रेक? जानें वजह
Related image2
UPI MDR पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण, ₹2,000 से ऊपर UPI पर क्या होगा?
35
UPI का मामला सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला?
Image Credit : Asianet News

UPI का मामला सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा मामला?

याचिकाकर्ता का कहना है कि अगर दुकानदारों पर चार्ज का बोझ डाला गया, तो दो बड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। पहली छोटे-मझोले दुकानदार ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बजाय फिर से कैश की मांग कर सकते हैं। दूसरा कुछ व्यापारी इस 0.4% के नुकसान की भरपाई के लिए सामान के दाम बढ़ा सकते हैं, जिसका अप्रत्यक्ष बोझ अंत में ग्राहक पर ही पड़ेगा।

45
क्या UPI चार्ज का बोझ आम जनता पर पड़ेगा?
Image Credit : Asianet News

क्या UPI चार्ज का बोझ आम जनता पर पड़ेगा?

आम यूजर्स के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि आपकी जेब से सीधे एक भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं कटेगा। नए नियम के अनुसार,

  • अगर आप किसी रिश्तेदार या दोस्त के बैंक खाते में UPI से ₹5,000 या ₹10,000 भी भेजते हैं (P2P), तो वह पहले की तरह 100% फ्री रहेगा।
  • किसी भी छोटी दुकान, चाय-नाश्ते या फल-सब्जी वाले को ₹2,000 से कम देने पर कोई चार्ज नहीं है।
  • ये चार्ज 'MDR' (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) है, जो बड़े व्यापारियों (दुकानदारों) पर लागू होता है, जब कोई ग्राहक ₹2,000 से ज्यादा का भुगतान करता है।
55
किस सर्विस पर कितना चार्ज तय किया गया है?
Image Credit : Asianet News

किस सर्विस पर कितना चार्ज तय किया गया है?

बड़े मॉल या शोरूम में ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर 0.4% चार्ज, जो मैक्सिमम 300 तक है।

पेट्रोल पंप, ट्रेन टिकट, खेती से जुड़े सामान और मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाओं पर ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट करने पर सिर्फ ₹5 का फ्लैट चार्ज तय किया गया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
सुप्रीम कोर्ट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अभिजीत दीपके के मेंटर कौन? CJP में पर्दे के पीछे इस शख्स की बड़ी भूमिका
Recommended image2
Ujjain Shahi Masjid: मुस्लिम खुद हटा रहे मस्जिद, काजी ने बताया पूरा सच, फिर कौन बरसा रहा पत्थर?
Recommended image3
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कहां से आई भीड़, क्यों बढ़ा विवाद-कैसे बिगड़े हालात, जानें पूरी कहानी
Recommended image4
400 Flights Cancelled: सैंडी की याद दिलाने वाला तूफान! 110 KMPH हवाओं ने अमेरिका के पूर्वोत्तर को झकझोरा
Recommended image5
Tamil Nadu News: CM विजय की बिग स्कीम, नवजात बच्चों को मिलेगी 22 कैरेट सोने की अंगूठी लेकिन...
Related Stories
Recommended image1
UPI Limit At Petrol Pump: ऑनलाइन पेमेंट वालों को झटका! ₹2,000 से बड़े UPI पर ब्रेक? जानें वजह
Recommended image2
UPI MDR पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण, ₹2,000 से ऊपर UPI पर क्या होगा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved