अमेरिका में 13 नवंबर को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ओवरलोड होने से हजारों उड़ानें रुकीं। साइबर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है। सिस्टम अपग्रेड के लिए 50 अरब डॉलर की इमरजेंसी फंडिंग मांगी गई है।

अमेरिका में 13 नवंबर को हजारों उड़ानों को अचानक रोकने की नौबत क्यों आई? अब इस बड़े हवाई संकट की वजह सामने आ गई है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी के मुताबिक, देश के पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में लगे राउटर्स और स्विच ओवरलोड हो गए थे। इसकी वजह से उन्हें मिलने वाले डेटा में गड़बड़ी और असंगतियां आने लगीं। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए FAA ने देशभर में उड़ानों के टेकऑफ पर रोक लगा दी। इस बीच होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने कहा कि फिलहाल साइबर अटैक या AI हमले का कोई सबूत नहीं मिला है। डफी ने इस पुराने सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए कांग्रेस से 50 अरब डॉलर की इमरजेंसी फंडिंग मांगी है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए थे। लेकिन सवाल है कि अमेरिका की इतनी बड़ी हवाई व्यवस्था आखिर इतनी कमजोर कैसे पड़ गई?

YouTube video player