MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • US-Iran Deal की आहट के बीच भी क्यों चढ़ा Gold और Silver का भाव? MCX रेट ने बढ़ाई टेंशन!

US-Iran Deal की आहट के बीच भी क्यों चढ़ा Gold और Silver का भाव? MCX रेट ने बढ़ाई टेंशन!

US-ईरान समझौते की खबरों के बीच भी MCX Gold Price में उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया। ट्रम्प के बयान, होर्मुज़ संकट और वैश्विक तनाव के बीच सवाल यही-क्या सोना फिर रिकॉर्ड हाई की तैयारी में है? Gold Rate Today और Silver Price में हलचल तेज। 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 07 2026, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : iSTOCK

Gold-Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है-अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदें बढ़ रही हैं, तो फिर सोने की कीमतें लगातार ऊपर क्यों जा रही हैं? गुरुवार, 7 मई की सुबह भारतीय कमोडिटी बाजार MCX पर सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को चौंका दिया। MCX पर जून गोल्ड फ्यूचर्स 0.37% की बढ़त के साथ 10 ग्राम के लिए 1,52,669 रुपये पर पहुंच गया, जबकि जुलाई सिल्वर फ्यूचर्स 1.19% उछलकर 2,56,275 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह तेजी ऐसे समय आई है जब दुनिया को उम्मीद है कि महीनों से जारी US-ईरान संघर्ष अब समाप्ति की ओर बढ़ सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : iSTOCK

एक रिपोर्ट और बाजार में मच गई हलचल

बुधवार को सोने की कीमतों में लगभग 2% की तेज़ उछाल देखने को मिली थी। इसके पीछे वजह बनी Axios की एक रिपोर्ट, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के लिए एक “वन-पेज मेमोरेंडम” पर सहमत होने के करीब हैं। रिपोर्ट सामने आते ही निवेशकों में हलचल बढ़ गई। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि तनाव वास्तव में खत्म होगा। यही कारण है कि निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प यानी गोल्ड की ओर लौटते दिख रहे हैं।

Related Articles

Related image1
Video: आधी रात बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थीं महिला कमिश्नर…फिर जो हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया!
Related image2
Sui Dhaga Gold Price: 3 ग्राम गोल्ड में प्यार, मदर्स डे लिए सुई धागा डिजाइन
35
Image Credit : iSTOCK

ट्रम्प के बयान ने बढ़ाई सस्पेंस की परत

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया पोस्ट ने बाजार में नई बेचैनी पैदा कर दी। ट्रम्प ने संकेत दिया कि अगर ईरान तय शर्तों को मान लेता है तो अमेरिका अपना सैन्य अभियान रोक सकता है और होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जा सकती है। हालांकि उन्होंने साथ ही यह भी लिखा कि “यह शायद बहुत बड़ी उम्मीद है।” यही एक लाइन निवेशकों के लिए सबसे बड़ा संकेत बन गई। बाजार समझ रहा है कि शांति की बातचीत अभी बेहद नाजुक मोड़ पर है और किसी भी वक्त हालात पलट सकते हैं।

45
Image Credit : iSTOCK

होर्मुज़ संकट का असर अभी भी बाकी

फरवरी के अंत में शुरू हुए संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया था। होर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद होने से तेल सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ा और दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चितता फैल गई।

हालांकि पिछले महीनों में सोने की कीमतों में लगभग 11% की गिरावट आई थी, लेकिन अब निवेशक फिर से सतर्क नजर आ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, जब तक US-ईरान समझौते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगती, तब तक गोल्ड में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

55
Image Credit : iSTOCK

निवेशकों के लिए अगला बड़ा संकेत क्या?

अब पूरी दुनिया की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर टिकी हैं। अगर समझौता होता है तो सोने में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। लेकिन यदि वार्ता टूटती है, तो गोल्ड एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर दौड़ सकता है। फिलहाल बाजार में डर, उम्मीद और अनिश्चितता—तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं, और यही वजह है कि सोने की चमक अभी फीकी पड़ने को तैयार नहीं दिख रही।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
सोने का भाव
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
व्यापार समाचार
चांदी का भाव
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India-UN Row: CJP और युवाओं पर UN रिपोर्ट को भारत ने बताया ‘अफवाह’, गुमनाम दावों पर सवाल
Recommended image2
Priyagold FSSAI Action: बिस्कुट में जानवरों का चारा इस्तेमाल करने का आरोप! FSSAI की कार्रवाई से प्रियागोल्ड पर उठे सवाल
Recommended image3
गुजरात का टीचर जब बन जाता था राक्षस, मिशन स्माइल से जब सच सामने आया तो रोंगटे खड़े हो गए
Recommended image4
Greater Noida Family Death: नूडल्स खाने के बाद 3 बच्चों समेत 5 की मौत, क्या हुआ?
Recommended image5
Now Playing
Abhijeet Dipke Detention: अभिजीत दीपके का पता नहीं, थाने-थाने ढूंढ़ रहे CJP कार्यकर्ता
Related Stories
Recommended image1
Video: आधी रात बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थीं महिला कमिश्नर…फिर जो हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया!
Recommended image2
Sui Dhaga Gold Price: 3 ग्राम गोल्ड में प्यार, मदर्स डे लिए सुई धागा डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved