MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Middle East War Update: पाकिस्तान में US Visa बंद, ईरान में 742 मौतें-क्या बढ़ेगा वैश्विक संकट?

Middle East War Update: पाकिस्तान में US Visa बंद, ईरान में 742 मौतें-क्या बढ़ेगा वैश्विक संकट?

US Visa Suspension Pakistan: मिडिल ईस्ट जंग के चौथे दिन ईरान में 742 मौतों का दावा, पाकिस्तान में कराची दूतावास हमले के बाद US वीजा बंद, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर संकट और GCC में 90 लाख भारतीयों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 03 2026, 10:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Middle East War Escalation: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग अब सिर्फ तीन देशों तक सीमित नहीं दिख रही। यूनाईटेड स्टेट, इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का असर पाकिस्तान से लेकर खाड़ी देशों तक दिखने लगा है। पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। वहीं ईरान में अब तक 742 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। क्या यह जंग अब और खतरनाक मोड़ ले रही है?

26
Image Credit : X

कराची दूतावास पर प्रदर्शन के बाद US Visa क्यों बंद?

रविवार को कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर बड़ा प्रदर्शन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में सभी वीजा अपॉइंटमेंट 6 मार्च तक रद्द कर दिए। यह फैसला उस अफवाह के बाद आया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर फैली थी। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Related image1
दुबई में ईरान का डबल स्ट्राइक: US आर्मी बिल्डिंग और ऑस्ट्रेलियन बेस पर हमला, वीडियो
Related image2
Riyadh Drone Attack: US एम्बेसी पर ईरानी UAV स्ट्राइक? वीडियो ने बढ़ाई Middle East Tension
36
Image Credit : X

742 मौतें: क्या ईरान में हालात और बिगड़ेंगे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 फरवरी से शुरू हुए हमलों में अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 176 बच्चे शामिल बताए गए हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अमेरिका और इजराइल ने 1000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि सीमित है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बयान दिया कि यह संघर्ष 4-5 हफ्ते चल सकता है और “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है।”

46
Image Credit : X

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद: क्या तेल संकट आएगा?

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने Strait of Hormuz को बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। भारत का लगभग 50% तेल इसी मार्ग से आता है। अगर यह रास्ता पूरी तरह बाधित होता है, तो तेल की कीमतें और महंगाई दोनों बढ़ सकती हैं।

56
Image Credit : X

खाड़ी में 90 लाख भारतीय: क्या बढ़ी चिंता?

GCC देशों-सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन-में 90 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में हैं। UAE में करीब 43 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं। मौजूदा हालात में भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

66
Image Credit : X

सऊदी में ड्रोन हमला और लेबनान में अलर्ट

सऊदी अरब ने रियाद के पास 8 ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। वहीं इजराइली सेना ने लेबनान के कुछ इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगह जाने की चेतावनी दी है। इससे साफ है कि जंग का दायरा बढ़ रहा है। अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह संघर्ष सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा। तेल बाजार, वैश्विक अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की सुरक्षा पर इसका असर पड़ सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व राजनीति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP News: CM योगी बोले- 'यूपी में न दंगा न कर्फ्यू, शांति और सुरक्षा से साकार हो रहा रामराज्य'
Recommended image2
MP News: होली पर CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कोषालय अधिकारियों को मिली वाहन सुविधा मंजूरी
Recommended image3
दुबई में ईरान का डबल स्ट्राइक: US आर्मी बिल्डिंग और ऑस्ट्रेलियन बेस पर हमला, वीडियो
Recommended image4
Riyadh Drone Attack: US एम्बेसी पर ईरानी UAV स्ट्राइक? वीडियो ने बढ़ाई Middle East Tension
Recommended image5
US-Iran War LIVE 30 PHOTOS: इजराइल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश, तेहरान में गांधी अस्पताल मलबे में तब्दील!
Related Stories
Recommended image1
दुबई में ईरान का डबल स्ट्राइक: US आर्मी बिल्डिंग और ऑस्ट्रेलियन बेस पर हमला, वीडियो
Recommended image2
Riyadh Drone Attack: US एम्बेसी पर ईरानी UAV स्ट्राइक? वीडियो ने बढ़ाई Middle East Tension
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved