MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Utah Church Shooting: चर्च पार्किंग में फायिरंग, 2 की मौत-आखिर शोकसभा में कैसे पहुंची बंदूकें?

Utah Church Shooting: चर्च पार्किंग में फायिरंग, 2 की मौत-आखिर शोकसभा में कैसे पहुंची बंदूकें?

Utah Church Shooting: क्या अंतिम विदाई का पल गोलियों की गूंज में बदल सकता है? Utah के Salt Lake City में एक चर्च के बाहर अंतिम संस्कार के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, छह घायल। हमलावर कौन थे और क्यों चला गोलीकांड? जांच जारी।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 08 2026, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Utah Gun Violence News: अमेरिका के यूटा राज्य से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। Utah Church Shooting की इस घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। Salt Lake City church shooting उस वक्त हुई, जब एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। शोक और प्रार्थना के माहौल में अचानक बाहर गोलियों की आवाज़ गूंजी और मातम दहशत में बदल गया।

26
Image Credit : X

कहां और कब हुई यह गोलीबारी?

यह घटना बुधवार रात करीब 7:30 बजे साल्ट लेक सिटी की Redwood Road पर स्थित The Church of Jesus Christ of Latter-day Saints के एक मीटिंगहाउस की पार्किंग में हुई। स्थानीय मीडिया और पुलिस के अनुसार, अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोग अंदर मौजूद थे, जबकि बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते firing incident में बदल गई।

Related Articles

Related image1
बांग्लादेश में चुनाव से पहले फिर खून-खराबा! ढाका में BNP नेता की हत्या, सरेआम क्यों मारी गई गोली?
Related image2
Delhi Water Crisis: इंदौर के बाद दिल्ली का पानी भी जहरीला-क्या है असली वजह और कौन है जिम्मेदार?
36
Image Credit : X

Utah Shooting में कितने लोग मारे गए?

पुलिस ने पुष्टि की है कि इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी पीड़ित वयस्क हैं। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

#BreakingNews#Shoøting area of 660 Notth Redwood Rd. Multiple agencies from around the valley are responding to reports of a shoøting with multiple victims. No other information is available at this time. Stby for updates. pic.twitter.com/xWu39HieNl

— SLCScanner (@SLCScanner) January 8, 2026

46
Image Credit : X

हमलावर कौन थे और क्या किसी की गिरफ्तारी हुई?

इस सवाल का जवाब फिलहाल रहस्य बना हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ग्लेन मिल्स ने बताया कि गोलीबारी से पहले किसी तरह की बहस हुई थी। हालांकि, अब तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि उनके पास “ठोस सुराग” हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

56
Image Credit : X

इलाके में क्या हालात हैं?

घटना के बाद चर्च के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। फोरेंसिक टीमें सबूत इकट्ठा कर रही हैं और CCTV footage की जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल और आपातकालीन वाहन दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों को इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है।

66
Image Credit : X

क्या यह अमेरिका में बढ़ती Gun Violence की एक और मिसाल है?

धार्मिक स्थल के बाहर, वह भी अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील मौके पर हुई गोलीबारी ने अमेरिका में public safety और gun violence को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्च प्रशासन ने बयान जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और जांच में सहयोग की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और जानकारी साझा की जाएगी। 

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
क्राइम न्यूज
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Iran Tension: तो क्या 10 दिन बाद ईरान पर हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप ने क्यों कही 'बुरे नतीजे' वाली बात
Recommended image2
UP RTE Admission 2026-27: 97% बढ़े आवेदन, योगी सरकार की शिक्षा योजना को मिला रिकॉर्ड समर्थन
Recommended image3
Hindu Population: दुनिया के टॉप 6 देश जहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं, रैंक में कहां है पाकिस्तान?
Recommended image4
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल
Recommended image5
600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा
Related Stories
Recommended image1
बांग्लादेश में चुनाव से पहले फिर खून-खराबा! ढाका में BNP नेता की हत्या, सरेआम क्यों मारी गई गोली?
Recommended image2
Delhi Water Crisis: इंदौर के बाद दिल्ली का पानी भी जहरीला-क्या है असली वजह और कौन है जिम्मेदार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved