Vietnam Indian Tourists Boat Accident: वियतनाम के Phu Quoc Island के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलट गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जानिए कैसे हुआ हादसा।
Vietnam Boat Accident Updates: वियतनाम के फेमस फु क्वोक द्वीप (Phu Quoc Island) के पास शनिवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है। भारतीय सैलानियों (Indian Tourists) से भरी एक टूरिस्ट नाव अचानक बीच समंदर में पलट गई। हादसे के वक्त बोट पर कई भारतीय नागरिक सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Vietnam) तुरंत एक्शन में आ गया है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य (Rescue Operation) चलाया जा रहा है। इस घटना का वीडियो (Vietnam Boat Capsize Video) भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर की तेज लहरों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलता दिखाई दे रहा है।
समंदर के अंदर फंसे रह गए सैलानी, लोकल बोट्स ने बचाई जान
वियतनामी मीडिया वेबसाइट VnExpress International की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा 11 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे के करीब एन थोई (An Thoi) के पास समुद्र में हुआ। उस वक्त मौसम में बारिश तो नहीं हो रही थी, लेकिन समंदर में लहरें बेहद उग्र और खतरनाक थीं। खराब मौसम के बावजूद वहां टूरिस्ट नावें ऑपरेट की जा रही थीं, जो इस बड़े हादसे की वजह बनी। हादसे के वक्त पास से गुजर रही अन्य टूरिस्ट नावों ने जब बोट को पलटते देखा, तो वे तुरंत मदद के लिए दौड़ीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक स्थानीय बोट ऑपरेटर ने बताया कि 'हमारी नाव महज 5 मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि नाव पलटने की वजह से कई भारतीय पर्यटक उसके अंदर ही फंस (Trapped Inside) गए थे। बेहद मशक्कत के बाद सिर्फ कुछ ही लोगों को होश में बाहर निकाला जा सका है।'
भारतीय दूतावास ने संभाली कमान
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इस दुखद घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने बताया कि वे स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों की मदद और जानकारी साझा करने के लिए हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) और हनोई (Hanoi) में तुरंत कंट्रोल रूम (Control Rooms) स्थापित कर दिए गए हैं।
वियतनाम हादसे के लिए हेल्पलाइन नंबर
हो ची मिन्ह सिटी कंट्रोल रूम (Consulate General of India)
+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414
हनोई कंट्रोल रूम (Embassy of India, Hanoi)
+84 91 308 9165
