UP SIR में काटे 2.89 करोड़ वोटर के नाम, इस राज्य में 3 नाम ही कटे, जानें कौनसा
SIR Voter Draft List : 12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म हो गया है। अब चुनाव आयोग ने अंतिम ड्राफ्ट लिस्ट को जारी कर दिया है। जिसमें हर स्टेट में लाखों वोटर के नाम काटे गए हैं. लेकिन एक स्टेट ऐसा भी है जिसके 3 लोगों के नाम ही कटे हैं।

12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म
चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी है। यानि इसके साथ ही 12 राज्यों में SIR का पहला फेज खत्म हो गया। लेकिन उत्तर प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में सबसे ज्यादा 2.89 करोड़ नाम कट गए हैं। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। विपक्ष राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोल रहा है।
यूपी में हर 100 में से 19 वोटर्स के नाम कटे
बता दें कि नाम काटे के मामले में उत्तर प्रदेश 12 राज्यों में पहले नंबर पर है। जिसमें सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम गायब हो गए हैं। कुल मिलकर कहें तो यूपी में हर 100 में से 19 वोटर्स के नाम कट चुके हैं।
लक्षद्वीप में यह आंकड़ा केवल 3
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की लिस्ट में एक राज्य ऐसा भी है जहां, सिर्फ वोटर्स के नाम कटे हैं। लक्षद्वीप में यह आंकड़ा केवल 3 है, जहां तीन ही मतदाताओं के नाम लिस्ट में नहीं मिल रहे हैं। बाकि सभी के नाम जस के तस हैं। बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में लोकसभा की महज एक सीट है। जिसमें महज 49,922 मतदाता ही हैं।
यूपी के बाद किस स्टेट में कटे ज्यादा नाम
यूपी के बाद SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में सबसे ज्यादा काटे जाने का दूसरा नंबर पश्चिम बंगाल कहा है। जहां हर 100 में से 8 मतदाता के नाम कट चुके हैं। यानि पश्चिम बंगाल में 58.20 लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से डिलीट हो चुके हैं।
राजस्थान-मध्य प्रदेश में कितने वोटर के नाम कटे?
राजस्थान में 41.85 लाख वोटर्स के नाम कटे हैं। तो मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा 42.74 लाख है। वहीं गुजरात में 73.73 लाख और तमिलनाडु में 97 लाख नाम कट दिए गए हैं। इसके अलावा ड्राफ्ट लिस्ट में बाकी छह राज्यों में लगभग 55 लाख नाम काटे गए हैं।