MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • लंदन में बैठा 'डिजिटल जल्लाद'! कौन है दीपक नांदल, जो सोशल मीडिया पर लगा रहा मौत की मंडी!

लंदन में बैठा 'डिजिटल जल्लाद'! कौन है दीपक नांदल, जो सोशल मीडिया पर लगा रहा मौत की मंडी!

Deepak Nandal: गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल फिर सुर्खियों में है। जानिए म्यूजिक इंडस्ट्री से अपराध की दुनिया तक पहुंचने वाले दीपक नांदल का विदेश से चलने वाला गैंग नेटवर्क, रंगदारी और पुलिस कार्रवाई की पूरी कहानी। 

5 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jul 10 2026, 10:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
गुरूग्राम में आधी रात क्यो हुआ एनकाउंटर?
Image Credit : Instagram

गुरूग्राम में आधी रात क्यो हुआ एनकाउंटर?

Deepak Nandal Gangster: तारीख: 8/9 जुलाई 2026, दिन गुरुवार की वो दरम्यानी खौफनाक रात। जगह: गुरुग्राम का पॉश इलाका सुशांत लोक ए-ब्लॉक। जब पूरा शहर गहरी नींद में सो रहा था, तब हरियाणा पुलिस की स्पेशल टीम और बदमाशों के बीच आमने-सामने की खूनी भिड़ंत हो रही थी। दोनों तरफ से हवा में तैरती मौत यानी गोलियां बरस रही थीं। एनकाउंटर खत्म हुआ तो नजारा दहला देने वाला था-दीपक नांदल गैंग के चार शार्पशूटर ढेर हो चुके थे, जबकि तीन जांबाज पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
विदेश में बैठकर भारत में नेटवर्क कैसे चला रहा दीपक नांदल?
Image Credit : Instagram

विदेश में बैठकर भारत में नेटवर्क कैसे चला रहा दीपक नांदल?

ये बदमाश किसी आम वारदात को अंजाम देने नहीं आए थे, बल्कि एक नामी यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे का अपहरण कर करोड़ों की फिरौती वसूलने की फिराक में थे। इस सनसनीखेज एनकाउंटर के बाद अपराध जगत का एक ऐसा नाम दोबारा सुर्खियों में आ गया है, जिसने पुलिस की नींद उड़ा रखी है-दीपक नांदल। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर दीपक नांदल कौन है और विदेश में बैठकर भारत में अपना नेटवर्क कैसे चला रहा है?

Related Articles

Related image1
Gurugram Encounter: दीपक नंडाल गैंग के 4 शूटर ढेर, किसके इशारे पर मांगी जा रही थी रंगदारी?
Related image2
अगस्त से बदल सकते हैं H-1B से ग्रीन कार्ड तक के नियम? भारतीयों पर क्या और कितना होगा असर?
38
रैप, रूतबा और रैपर बादशाह: क्या था दीपक का वो 'दूसरा चेहरा'?
Image Credit : Instagram

रैप, रूतबा और रैपर बादशाह: क्या था दीपक का वो 'दूसरा चेहरा'?

आज भले ही दीपक नांदल का नाम सुनते ही लोग सहम जाते हैं, लेकिन कुछ साल पहले तक कहानी बिल्कुल अलग थी। वह हरियाणा की म्यूज़िक इंडस्ट्री का एक चमकता हुआ सितारा था। दीपक एक म्यूज़िक प्रोड्यूसर, रैपर और परफॉर्मर के रूप में पहचाना जाता था। उसने बॉलीवुड और हरियाणवी म्यूज़िक के बड़े नाम-रैपर बादशाह और सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के साथ काम किया था। 'हरियाणा रोडवेज' और 'कर गई चुल' जैसे ब्लॉकबस्टर गानों के पीछे कभी इसका भी दिमाग और मेहनत जुड़ी थी। वह फाजिलपुरिया का इतना करीबी था कि उसका ऑन-ग्राउंड मैनेजर बनकर घूमता था। साल 2017 में जब फाजिलपुरिया गुरुग्राम में ड्रंक एंड ड्राइव के विवाद में फंसे, तो दीपक ने ही ढाल बनकर उन्हें बचाया था। लेकिन किसे पता था कि सुरों और धुनों को सजाने वाला यह हाथ एक दिन बंदूकों से खेलने लगेगा?

48
5 करोड़ का वो रहस्यमयी पोस्ट और अकाउंटेंट की सरेआम हत्या
Image Credit : Instagram

5 करोड़ का वो रहस्यमयी पोस्ट और अकाउंटेंट की सरेआम हत्या

म्यूज़िक और दोस्ती का यह ताना-बाना साल 2025 आते-आते दुश्मनी के ऐसे दलदल में बदल गया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। राहुल फाजिलपुरिया पर हुए एक हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई जिसने सबके होश उड़ा दिए। दीपक नांदल और उसके साथियों के नाम से दावा किया गया कि फाजिलपुरिया ने दीपक से 5 करोड़ रुपये लिए थे और लौटाए नहीं। धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं मिले, तो हर महीने फाजिलपुरिया के किसी करीबी को मौत के घाट उतारा जाएगा। यह धमकी महज़ अफवाह नहीं थी; अगस्त 2025 में फाजिलपुरिया के अकाउंटेंट रोहित शौकीन की गुरुग्राम की सड़क पर सरेआम गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, और इसकी जिम्मेदारी सीधे दीपक नांदल ने ली।

58
एसटीएफ का घेरा और 'डर्टी एस्केप': कैसे एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर भागा दीपक
Image Credit : Instagram

एसटीएफ का घेरा और 'डर्टी एस्केप': कैसे एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर भागा दीपक

 अवैध हथियारों की तस्करी और छोटे-मोटे जमीनी विवादों से शुरुआत करने वाला दीपक रोहतक और सोनीपत पुलिस की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। उसकी नजर दिल्ली-एनसीआर के अरबों रुपये के रियल एस्टेट कारोबार और रसूखदार बिल्डरों पर थी। जब हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उस पर चौतरफा शिकंजा कसा, तो उसने देश छोड़ने का एक गुप्त प्लान बनाया। हरियाणा के आईजी बी सतीश बालन के अनुसार, साल 2023 में दीपक नांदल भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर देश से फरार हो गया।  

68
कमान लंदन में, मोहरे भारत में: कैसे चल रहा है 'डिजिटल डेथ नेटवर्क'?
Image Credit : Instagram

कमान लंदन में, मोहरे भारत में: कैसे चल रहा है 'डिजिटल डेथ नेटवर्क'?

 दीपक वह पहले दुबई भागा और फिर वहां से अपना नया ठिकाना बनाया-लंदन। आज दीपक नांदल सात समंदर पार ब्रिटेन में बैठकर भारत में अपना खूनी साम्राज्य चला रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसकी पूरी गैंग सोशल मीडिया के ज़रिए ऑपरेट होती है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वह खुद को एक 'रॉबिनहुड डॉन' की तरह पेश करता है। वह दिल्ली-NCR के बेरोजगार युवाओं को जाल में फंसाता है, उन्हें महज़ 10,000 से 50,000 रुपये का लालच देकर व्हाट्सएप और सिग्नल ऐप के ज़रिए हत्या और रंगदारी की 'सुपारी' देता है। वारदात होते ही वह खुद सोशल मीडिया पर आकर जिम्मेदारी लेता है ताकि उसका खौफ बना रहे।

78
छोटे विवादों से शुरू होकर बना संगठित अपराध का चेहरा
Image Credit : Instagram

छोटे विवादों से शुरू होकर बना संगठित अपराध का चेहरा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शुरुआत में दीपक नांदल का नाम अवैध हथियारों की तस्करी और स्थानीय विवादों में सामने आया। इसके बाद उसने रंगदारी, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, अपहरण और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों में कथित रूप से अपना नेटवर्क खड़ा किया। धीरे-धीरे उसका प्रभाव हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों तक फैलने लगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसने रसूखदार कारोबारियों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर अपना आपराधिक नेटवर्क मजबूत किया।

88
क्या कानून के शिकंजे में आएगा 'लंदन का ये गैंगस्टर'?
Image Credit : Instagram

क्या कानून के शिकंजे में आएगा 'लंदन का ये गैंगस्टर'?

दीपक नांदल की नजर अब दिल्ली-NCR के अरबों रुपये के रियल एस्टेट कारोबार और बड़े बिल्डरों, बिजनेसमैनों व फैशन डिजाइनरों पर है। लेकिन गुरुग्राम के इस ताजा एनकाउंटर ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस अब उसके नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के मूड में है। हरियाणा और दिल्ली पुलिस अब इस डिजिटल डॉन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है ताकि उसे लंदन से डिपोर्ट कर सीधे तिहाड़ या हरियाणा की जेल की सलाखों के पीछे लाया जा सके। देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया के दम पर खुद को महफूज़ समझने वाला यह गैंगस्टर कब तक कानून के लंबे हाथों से बच पाता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
राष्ट्रीय समाचार
क्राइम न्यूज
हरियाणा अपराध समाचार
हरियाणा समाचार
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
EC RTI: दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने क्यों नहीं की कार्रवाई?
Recommended image2
Blinkit Train Delivery: चलती ट्रेन में भूल गए चार्जर या दवा? अब Blinkit करेगा आपकी सीट पर डिलीवरी
Recommended image3
Tom Skerritt Death: ‘एलियन’ से ‘टॉप गन’ तक, कौन थे हॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता? 7 तस्वीरों में उनका सफर
Recommended image4
Mysuru To Jhansi Special Train: मैसूर से अचानक चली स्पेशल ट्रेन, दशहरा बाद घर लौटने वालों की मौज!
Recommended image5
Now Playing
Sharad Purnima 2026: 2 दिन रहेगी शरद पूर्णिमा, किस दिन पूजा करें, कब स्नान-दान? नोट करें सही डेट
Related Stories
Recommended image1
Gurugram Encounter: दीपक नंडाल गैंग के 4 शूटर ढेर, किसके इशारे पर मांगी जा रही थी रंगदारी?
Recommended image2
अगस्त से बदल सकते हैं H-1B से ग्रीन कार्ड तक के नियम? भारतीयों पर क्या और कितना होगा असर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved