राजन जी महाराज कौन हैं: गोरखपुर में बोले-मां का दूध पिया है तो मारो मुझे गोली
Who is Rajan Ji Maharaj : मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज की रामकथा गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही है। लेकिन अचानक कथा में ऐसा क्या हुआ जो वह गुस्से में आ गए और ललकारते हुए कहा-किसी ने मां का दूध पिया हो तो मुझे गोली मारकर दिखाए।

किसी ने मां का दूध पिया हो तो वह मुझे गोली मारकर दिखाए
यूपी के गोरखपुर में कथावाचक राजन जी महाराज राम कथा के दौरान अचानक से आवेश में आ गए और कड़े तेवर के साथ साथ भावुक होकर बोले-कौन मारेगा गोली, किसी ने मां का दूध पिया हो तो वह मुझे गोली मारकर दिखाए। इसके बाद लाइव कथा में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
राजन जी की रामकथा गोरखपुर में
दरअसल, मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज की रामकथा गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में चल रही थी। कथा के दौरान कोई जबरदस्ती मंच पर चढ़ रहा था। जिसको लेकर बवाल हो गया। इसी बीच किसी ने टीम मेंबर को गोली मारने की धमकी दी। धमकी के बाद राजन जी महाराज आहत हुए और उन्होंने कथा को बीच में ही छोड़कर जाने लगे, लेकिन आयोजिकों ने किसी तरह उन्हें मनाया और कथा पूरी करने के लिए कहा...तब जाकर वह माने।
राजन जी महाराज की कथा में मचा हंगामा
जब वह कथा करने लगे तो उन्होंने धमकी वाली बात सार्वजनिक तौर से सबके सामने कही। उन्होंने कहा-किसी ने उनको और उनकी टीम को गोली मारने की धमकी दी है। लेकिन मैं खुले मंच से कहना चाहता हूं कि अगर दम है तो सामने आ जाओ और मारो गोली। फिर क्या था इसके बाद कथा के दौरान हड़कंप मच गया।
कौन हैं राजन जी महाराज
बता दें कि राजन जी महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं। जिनका असली नाम राजन तिवारी है और जिनके गुरु प्रेमभूषण जी महाराज हैं। जो अपनी मधुर आवाज में भक्ति गीत और राम कथा के लिए जाने जाते हैं। वह देश ही नहीं विदेश में भी अपनी राम कथा का पाठ कर चुके हैं। वह अपनी देसी और सरल भाषा के चलते युवाओं में काफी फेमस हैं। सरल भाषा में गहरी बातें समझाते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
राजन जी महाराज 16 साल से कह रहे रामकथा
बता दें कि राजन जी महाराज पिछले 15 से 16 सालों से रामकथा कह रहे हैं। लेकिन इसके पहले उनके कथा में कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई और ना ही कभी भगदड़ मची। वह कभी विवादों में भी नहीं पड़े। राजन सी अपने शांत नेचर की वजह से ज्यादा मशहूर हैं। यह पहला मौका है जब वो इतने क्रोधित हुए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

