Who is Meenakshi Natarajan : मध्य प्रदेश की राजनीति में क्यों चर्चा में बनी हैं मीनाक्षी नटराजन? राहुल गांधी ने ही क्यों मीनाक्षी को दिया टिकट?  सियासत में सादगी की मिसाल... कौन हैं मीनाक्षी नटराजन?

Rajya Sabha Election MP : मध्य प्रदेश में तीसरी राज्यसभा सीट को लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी ने अपने सबसे करीबी नेता मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने आखिरी वक्त में महेश केवट को कैंडिडेट के तौर पर उतारकर यह चुनाव काफी दिलचस्प मुकाबला दिया है। कांग्रेस ने मीनाक्षी की जीत के लिए दिल्ली से बड़े बड़े दिग्गजों को उतारा है, तो वहीं केवट की जीत के लिए खुद सीएम मोहन यादव मैदान में आ चुके हैं। जो सोमवार को नामंकन के दौरान साथ पहुंचे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसी ईमानदारी किसी नेता के पास नहीं

बता दें कि मीनाक्षी नटराजन गांधीवादी नेता हैं, इसलिए उनको एमपी का गांधी कहा जाता है। उनके बेदाग छवि और ईमानदारी का कोई तोड़ नहीं है। वह इतनी ईमानदार हैं कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए करीब ₹5 करोड़ का फंड दिया था। लेकिन उन्होंने चुनाव होते होते 4 करोड़ से ज्यादा की रकम वापस पार्टी फंड में जमा कर दी थी।

उनकी लाइफ स्टाइल सबसे हटकर

मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश के मंदसौर की रहने वाली हैं। जहां से वह एक बार सांसद भी रह चुकी हैं। वह राजनीति से पहले एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करती थीं। उनकी सादगी और सिंपल रहना सबसे बड़ी पहचान है। उन्हें वीआईपी कल्चर पसंद नहीं है। ना ही वह बड़ी-बड़ी गाड़ियों में सफर करती हैं। एकदम जमीन से जुड़ी नेता हैं। जो सिर्फ अपने इलाके के लोगों के लिए दिन रात काम करती हैं।

कौन हैं मीनाक्षा नटराजन ?

बता दें कि मीनाक्षी नटराजन का जन्म उज्जैन जिले के नगदा बिड़लाग्राम में हुआ है । उन्होंने जैव रसायन में स्नातक किया एवं कानून में स्नातक की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। NSUI में शामिल होने के पश्चात उन्होंने राजनीति में भाग लेना प्रारम्भ किया। वह 1999 से 2002 तक नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया, अध्यक्ष रहीं है। साथ ही 2002-2005 तक मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में अध्यक्ष पद संभाल चुकी हैं। उन्होंने मंदसौर सीट से 2009 में पहली बार में ही लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।