Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंब के बाद राजधानी कराकस समेत कई इलाके हिल गए। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में इमरजेंसी का ऐलान किया है।
कराकस : वेनेजुएला में बुधवार को एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, इस महाविनशा में 10 हजार नहीं, बल्कि मरने वालों की संख्या 1,00,000 के बीच हो सकती है। इसके बाद, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। देश को संबोधित करते हुए रोड्रिगेज ने 'जिन्होंने इस घटना में अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है। सरकार उनके साथ खड़ी है। तो आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वेनेजुएला की राष्ट्रपति?

कौन हैं वेनेजुएला की प्रिसीडेंट?
डेल्सी रोड्रिगेज वर्तमान में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। उन्हें अमेरिकी सेना द्वारा पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद 6 महीने पहले जनवरी 2026 में देश की अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया था।वह वेनेजुएला के इतिहास में राष्ट्रपति पद संभालने वाली वह पहली महिला हैं।
वेनेजुएला में बड़े पदों पर रह चुकी हैं डेल्सी
बता दें कि डेल्सी रोड्रिगेज राष्ट्रपति बनने से पहले देश के कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्हें निकोलस मादुरो सरकार की सबसे भरोसेमंद नेता माना जाता था। वो इससे पहले उपराष्ट्रपति थीं। इसके अलावा वह वित्त मंत्री और तेल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। डेल्सी संचार मंत्री और 2014–2017 में विदेश मंत्री भी रह चुकी हैं।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति की पसर्नल डिटेल्स?
18 मई 1969 को कराकास में जन्मीं 56 साल की डेल्सी रोड्रिग्ज़ वेनेजुएला के कद्दावर नेता रहे जोर्हे एंतोनियो रोड्रिग्ज़ की बेटी हैं। डेल्सी की अगर एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने यूनिवर्सिदाद सेंट्रल दे वेनेज़ुएला से कानून की पढ़ाई की हुई है। उनकी सियासी पारी की बात करें तो वह पिछले एक दशक में तेजी से राजनीतिक नेतृत्व में उभरीं हैं।
डेल्सी रोड्रिग्ज़ ने हर संकट का किया सामना
डेल्सी के बारे में बताया जाता है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है उन्होंने उसे बाखूवी निभाया है। हर संकट का उन्होंने डटकर सामना किया है। जब अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया तो वह देश के लिए सामने आईं और उन्हें 'कार्यवाहक राष्ट्रपति' की शपथ दिलाई गई। लेकिन पिछले 6 महीनों में उन्होंने देश में विकास के साथ साथ अमेरिका और भारत से बेहतर समंबंध बनाए। अब वेनेजुएला में महाविनाश आया है। जिससे निपटना उनके लिए चिनौती है।
1 लाख लोगों के मरने की आशंका
- USGS के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था, जो रात 10:04 (GMT) पर कराकस से लगभग 284 किलोमीटर (176 मील) पश्चिम में सैन फेलिप के पास आया। इसके तुरंत बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसका केंद्र राजधानी से करीब 293 किलोमीटर (182 मील) पश्चिम में युमारे के पास था।
- USGS का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।
USGS ने कहा, “बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने और बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका है और यह आपदा काफी व्यापक हो सकती है।”


