5 बैचलर अरबपति प्रिंसेस का वेलेंटाइन कौन? जिनकी एक फोटो पर आते लाखों कमेंट्स
Who is the billionaire princess girls Valentine : 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर जानते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी अनन्या राजे सिंधिया से लेकर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बेटी के बारे में..आखिर कौन इनका मिस्टर वेलेंटाइन है।

खूबसूरत प्रिंसेज का वेलेंटाइन कौन?
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। जहां दो प्यार करने वाले अपने दिलों की बाद जुंबा पर लाकर प्रपोज कर रहे हैं। तो आईए जानते हैं देश की उन पांच खूबसूरत प्रिंसेज और अरबपति लड़कियों के बारे में जिनका वेलेंटाइन हर कोई बनने के लिए तैयार है। जिनकी शादी का हर किसी को इंताजार है। उनकी एक फोटो पर लाखों कमेंट्स और लाइक्स आते हैं।
1, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी अनन्या राजे सिंधिया
सबसे पहले बात करते हैं मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और ग्वालियर के राजा साहिब ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी अनन्या राजे सिंधिया की। अनन्या ने विदेश से पढ़ाई की है, लेकिन कभी भी उनके अफेयर को लेकर कोई बात सामने नहीं आई। वह दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही ज्यादा सिंपल हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। अब देखते हैं 23 साल की इस प्रिंसेस के लिए मिस्टर वेलेंटाइन कब और कौन मिलता है।
2. सारा तेंदुलकर
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर किसी सेलिब्रिटीज से कम नहीं है, उनकी एक फोटो पर लाखों कमेंट्स आते हैं। अक्सर उनकी लव स्टोरी और शादी को लेकर चर्चा होती हैं। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि उनका मिस्टर वेलेंटाइन कौन है।
3. दीया कुमारी की बेटी गौरवी कुमारी
राजस्थान की प्रिसेस और डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बेटी राजकुमारी गौरवी कुमारी भी अभी सिंगल हैं। उन्होंने भी विदेश से पढ़ाई की है, लेकिन कभी उनके अफेयर को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई। अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी और लव को लेकर तरह तरह की बाते होती हैं कब राजकुमारी को अपना राजकुमार मिलेगा।
4. अरबपति अनन्या बिरला
भारत के प्रमुख उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला आदित्य बिरला समूह की वारिस हैं। जो खुद 450 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं। लेकिन 31 साल की उम्र में वह अभी तक सिंगल हैं। उनके अफेयर को लेकर भी कभी कोई खबर सामने नहीं आई। सब चाहते हैं कि कब वह शादी करेंगी।
5, प्रणीति शिंदे कांग्रेस सांसद
महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे कांग्रेस सांसद हैं। करीब 45 साल की उम्र में भी वह कुंवारी हैं। कई बार उनका नाम राहुल गांधी के साथ जोड़ा गया, लेकिन वह सिर्फ अफवाह ही निकला। अब देखना होगा कि उनका मिस्टर वेलेंटाइन कौन बनेगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

