Trisha Krishnan News : तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके आवास के बाहर सीएम विजय की पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर गंदा कमेंट्स किया है।

चेन्नई. तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चेन्नई पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन लेकर गई है। क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक रैली के दौरान सीएम विजय और एक्ट्रेस तृषा को लेकर अभद्र बयान और गंदे इशारे किए थे। इसके बाद राज्य में उनके खिलाफ विरोध होने लगा और उन्हें अरेस्ट करने की मांग की गई।

स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा पर की डबल मीनिंग वाली टिप्पणी

दरअसल, यह पूरा मामला तब गरमाया जब TVK की महिला विंग ने तंजावुर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया गया कि उदयनिधि ने तंजावुर में DMK के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर डबल मीनिंग वाली टिप्पणी की थी। TVK विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को "बेहद घटिया" बताया और DMK नेतृत्व पर राजनीतिक बहस का स्तर गिराने का आरोप लगाया। चरण ने कहा, "यह बिल्कुल घिनौना है। किसी के भी खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हालांकि, DMK ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई इशारा नहीं किया गया था।

कौन हैं उदयनिधि स्टालिन?

उदयनिधि स्टालिन तमिननाडू और डीएमके के सीनियर नेता हैं। वह वर्तमान में विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिता निभा रहे हैं। वह तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के पुत्र तथा एम. करुणानिधि के पोते हैं। स्टालिन डीएमके सरकार में तमिनाडू के उपमुख्यमंत्री और युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि वह राजनीति में आने से पहले तमिल सिनेमा के अभिनेता और फिल्म निर्माता भी रह चुके हैं।

स्टालिन का विवादों से पुराना नाता

बता दें कि द्रमुक (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन का दिया यह विवादित बयान कोई पहला नहीं है। इससे पहले भी वह कई विवादित बयानों के कारण विवादों में फंस चुके हैं। सबसे बड़ा बयान उन्होंने 2023 में एक सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म पर दिया था। उन्होने सनातन की तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से करते हुए इसे समाप्त करने की बात कही थी।