रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में अब यूरोपीय देश भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे बड़ी कूटनीतिक जीत बताया। इसमें 5 देश, EU और NATO भाग लेंगे। जल्द 4 पक्षों की बैठक होगी।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों में अब यूरोप की भूमिका और बड़ी होने जा रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बर्लिन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि रूस के साथ होने वाली शांति वार्ता में अब यूरोपीय देशों को भी शामिल किया जाएगा। इस बातचीत में यूरोप की तरफ से पांच देश, यूरोपीय संघ और NATO प्रतिनिधित्व करेंगे। जेलेंस्की ने इसे यूक्रेन की एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी बताया और कहा कि अमेरिका भी बातचीत में यूरोप की मजबूत भागीदारी की जरूरत समझता है। उन्होंने यह भी बताया कि यूक्रेन, यूरोप, अमेरिका और रूस के बीच चार पक्षों वाली अगली बैठक की तैयारी हो रही है। इसके लिए अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के समय और एजेंडे पर चर्चा होगी। सवाल है कि क्या यूरोप की एंट्री से शांति समझौते का रास्ता आसान होगा और क्या पुतिन इस नए बातचीत के फॉर्मेट को स्वीकार करेंगे?

YouTube video player