09:04 AM (IST) Nov 28
स्पेन बनाम जर्मनी के बीच बराबरी का मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में स्पेन बनाम जर्मनी का मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। जर्मनी के राउंड 16 में पहुंचने की उम्मीदें अभी कायम हैं।

12:04 AM (IST) Nov 28
क्रोएशिया ने कनाडा को हराया

क्रोएशिया ने कनाडा को हरा दिया है। फीफा वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में क्रोएशिया ने 4-1 से कनाडा को हराया है। 

11:55 PM (IST) Nov 27
मोरक्को ने बेल्जियम को हराया

फीफा वर्ल्ड कप में रविवार को दुनिया की दूसरे नंबर टीम बेल्जियम को 22वें नंबर की टीम मोरक्को ने 2-0 से हरा दिया। मैच का पहला गोल 73वें मिनट पर हुआ। 69वें मिनट में मैदान पर आए अब्देलहामिद सबीरी ने गोल कर बढ़त दिलायी। इसके बाद जकारिया अबोउबखल ने स्टॉपेज टाइम में गोल दागा। बेल्जियम गोल का खाता खोलने में नाकाम रहीं।

11:50 PM (IST) Nov 27
कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हराया

फीफा विश्व कप के ग्रुप ई के मैच में रविवार को कोस्टा रिका और जापान में मुकाबला हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में कोस्टा रिका ने जापान को 1-0 से हरा दिया। पूरे मैच के दौरान एकमात्र मैच गोल कीशर फुलर ने किया।

04:51 PM (IST) Nov 27
हाफ टाइम के बाद भी कोई गोल नही

फीफा वर्ल्डकप 2022 में जापान बनाम कोस्टा रिका के बीच पहले हाफ के बाद का मैच शुरू हो गया है लेकिन दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाई हैं।

04:16 PM (IST) Nov 27
पहले 45 मिनट में कोई गोल नहीं

फीफा वर्ल्डकप 2022 में जापान और कोस्टारिका के बीच मैच चल रहा है। पहले 45 मिनट में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई है।

 

03:40 PM (IST) Nov 27
यह हैं जापान-कोस्टा रिका की टीमें

फीफा वर्ल्डकप में जापान बनाम कोस्टा रिका का मैच शुरू हो चुका है। देखें दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तस्वीरें।

 

03:39 PM (IST) Nov 27
जापान बनाम कोस्टारिका का मैच शुरू

फीफा वर्ल्डकप 2022 में जापान बनाम कोस्टारिका का मैच शुरू हो चुका है। इस मैच में जापान के जीतने की संभावन 86 प्रतिशत है।

 

03:24 PM (IST) Nov 27
27 नवंबर को 4 मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप में 27 नवंबर को 4 मुकाबले शेड्यूल हैं। पहला मुकाबला जापान बनाम कोस्टारिका के बीच 3.30 बजे, दूसरा मैच बेल्जियम बनाम मोरक्को के बीच शाम 6.30 बजे, तीसरा मुकाबला क्रोएशिया बनाम कनाडा का रात 9.30 बजे और चौथा मुकाबले स्पेन बनाम जर्मनी का रात 12.30 बजे शेड्यूल है।