10:57 AM (IST) Nov 24
बेल्जिमय ने कनाडा को 1-0 से हराया

फीफा वर्ल्डकप के चौथे दिन अंतिम मुकाबला बेल्जियम और कनाडा के बीच खेला गया। बेल्जियम ने कनाडा को 1-0 से हराकर विश्वकप में जीत के साथ आगाज किया है।

11:31 PM (IST) Nov 23
स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हराया

स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से हरा दिया है। मैच में पूरे वक्त स्पेन का दबदबा दिखा। बेहतरीन पासेज और तालमेल के चलते स्पेन के खिलाड़ियों ने 7 गोल किए। कोस्टा रिका के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए। 
 

09:59 PM (IST) Nov 23
स्पेन ने कोस्टा रिका के खिलाफ बनाई 3-0 की बढ़त

स्पेन और कोस्टा रिका के बीच खेले जा रहे मैच में पहले ही हाफ में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 की बढ़त बना ली है। 
 

09:59 PM (IST) Nov 23
स्पेन ने कोस्टा रिका के खिलाफ बनाई 2-0 की बढ़त

स्पेन और कोस्टा रिका के बीच खेले जा रहे मैच में पहले ही हाफ में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली है। 
 

08:34 PM (IST) Nov 23
जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया

जापान ने जर्मनी को 2-1 से हरा दिया है। फर्स्ट हाफ में जर्मनी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल कर दिया था। गेम पर जर्मनी का कंट्रोल दिखा। दूसरे हाफ में जापान ने बेहतर कम बैक किया। जापान ने 74वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच खत्म होने से चंद मिनट पहले जापान ने दूसरा गोल कर अपनी जीत पक्का कर लिया था। आखिरी मिनटों में जर्मनी के खिलाड़ी स्कोर बराबर नहीं कर पाए। 
 

08:12 PM (IST) Nov 23
74वें मिनट में जापान ने की बराबरी

जर्मनी ने अटैकिंग खेल दिखाते हुए फर्स्ट हाफ में एक गोल कर दिया था। 74वें मिनट में जापान ने एक गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जापान को इससे पहले भी गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन जर्मनी के गोलकीपर ने अच्छा प्रदर्शन कर गोल बचा लिया था। 
 

07:09 PM (IST) Nov 23
जर्मनी ने किया गोल

फर्स्ट हाफ में जर्मनी ने गोल कर जापान पर बढ़त ले ली है। डी एरिया में जापान के गोल कीपर से हुए फाउल के चलते जर्मनी को पेनल्टी शूट मिला। इसकी मदद से जर्मनी ने गोल कर दिया।
 

06:53 PM (IST) Nov 23
जर्मनी और जापान के बीच हो रहा मुकाबला

जर्मनी और जापान के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। दोनों टीमों के डिफेंस के खिलाड़ियों ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। 
 

06:06 PM (IST) Nov 23
कुछ देर में जर्मनी-जापान की भिड़ंत

फीफा वर्ल्डकप 2022 के चौथे दिन जर्मनी और जापान के बीच मुकाबला शाम 6.30 बजे से शुरू होने वाला है। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं।

 

05:55 PM (IST) Nov 23
मोरक्को बनाम क्रोएशिया मैच टाई

फीफा वर्ल्डकप 2022 में मोरक्को और क्रोएशिया का मैच बराबरी पर छूटा है और दोनों टीमें पूरे समय कोई गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद दोनों को 1-1 प्वाइंट दिया गया।

 

04:30 PM (IST) Nov 23
पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका

फीफा वर्ल्डकप 2022 में मोरक्को बनाम क्रोएशिया का मैच जारी है। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई हैं।

 

03:49 PM (IST) Nov 23
शुरू हुआ क्रोएशिया बनाम मोरक्को का मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 में क्रोएशिया बनाम मोरक्को के बीच मैच शुरू हो चुका है। पहले 20 मिनट तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं किया जा सका है।

 

03:06 PM (IST) Nov 23
कुछ देर बाद शुरू होगा पहला मैच

मोरक्को और क्रोएशिया के बीच 3.30 बजे मैच शुरू होगा।

 

02:44 PM (IST) Nov 23
मोरक्को बनाम क्रोएशिया का मैच

फीफा वर्ल्डकप 2022 के चौथे दिन का पहला मैच मोरक्को बनाम क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम में हर हाल में जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी क्योंकि क्रोएशिया बड़ी टीमों को पहले भी हरा चुका है।

02:42 PM (IST) Nov 23
जर्मनी बनाम जापान का मुकाबला

फीफा वर्ल्डकप 2022 के चौथे दिन सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला जर्मनी और जापान की टीमों के बीच होने वाला है। जर्मनी 2014 में विश्व चैंपियन बन चुका है। वहीं जापान की टीम भी बड़ा उलटफेर करने का दमखम रखती है।

02:40 PM (IST) Nov 23
स्पेन जीत चुका है फीफा वर्ल्डकप

स्पेन की टीम 2010 में फीफा विश्वकप जीत चुका है। स्पेन की टीम पिछले वर्ल्डकप में बेहतर नहीं कर पाई थी लेकिन इस बार ज्यादा उम्मीदें हैं। स्पेन के स्टार फुटबॉलर अल्वारो मोराटा 57 मैच में 27 गोल दाग चुके हैं। कोस्टा रिका की टीम भी कड़ा मुकाबला कर सकती है।

02:38 PM (IST) Nov 23
चौथा मुकाबला बेल्जियम-कनाडा के बीच होगा

भारतीय समयानुसार रात करीब 12.30 बजे बेल्जियम और कनाडा के बीच मैच शेड्यूल है। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टूर्नामेंट में पहुंची हैं।
 

02:35 PM (IST) Nov 23
आज के चारों मैच की टाइमिंग भी जानें
  • मोरक्को vs क्रोएशिया-दोपहर 3:30 बजे
  • जर्मनी vs जापान-शाम 6:30 बजे
  • स्पेन vs कोस्टारिका-रात 9:30 बजे
  • बेल्जियम vs कनाडा-देर रात 12:30 बजे
02:33 PM (IST) Nov 23
यह हैं आज के मुकाबले

फीफा वर्ल्डकप 2022 का चौथा दिन यानि 23 नवंबर को कुल चार मैच खेले जाएंगे। यह है सभी की टाइमिंग।