हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में इन दिनों बाइकिंग का आयोजन किया जा रहा है। यह कई मायनों में हिमाचल की खूबसूरती को बढ़ा रहा है और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

शिमला. एमटीबी हिमाचल जंजैहली 2022 के पहले संस्करण में 48 राइडर्स ने माउंटेन बाइकिंग रेस के स्टेज 2 में 37 किमी की दूरी तय की है। आज का यह कार्यक्रम ठंडापानी, चिंडी से जंजैहली तक शुरू पूरा हुआ, जहां सवारों ने 37 किमी की दूरी तय की है। जिसमें करसोग के पास सनरली से रायगढ़ तक की चढ़ाई शामिल थी। दौड़ का उच्चतम बिंदु शिकारी माता मंदिर था जो कि आधार से 2750 मीटर की उंचाई पर स्थित है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आयोजकों ने बताया कि स्टेज 2 भी स्टेज 1 की तरह ही ऊर्जावान रहा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल में साइकिलिंग पर्यटन को बढ़ावा देना है और विशेष रूप से राज्य के सुंदर ट्रैक और ट्रेल्स को बढ़ावा देना है। साथ ही यह भी दिखाना है कि हिमालय की चढ़ाई न सिर्फ सुंदर है बल्कि शानदार भी है। 

इस अनोखी माउंटेन बाइकिंग रेस का आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (HASTPA) द्वारा हिमाचल पर्यटन और हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। आज सुबह ही इस रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्टेज 1 को क्लियर करने वाले 48 राइडर्स ने आज के इवेंट में भाग लिया और स्टेज 2 में उनके प्रदर्शन के आधार पर परिणाम इस प्रकार हैं। 

अंडर-16 कैटेगरी
पहला: युगल ठाकुर
दूसरा: वंश कालिया
तीसरा: अधिरथ वालिया

अंडर-19 श्रेणी (लड़के)
पहला: राजबीर सिंह स्यान
दूसरा: अर्पित शर्मा
तीसरा: कुणाल बंसाली

अंडर-19 श्रेणी (लड़कियां)
पहला: दिविजा सूद
दूसरा: क्याना सूद

अडर-21 श्रेणी
पहला: सुनीता बरोनपा
दूसरा : आस्था दुबे

U-23 श्रेणी (लड़के)
पहला: पृथ्वीराज सिंह राठौर
दूसरा: आरुष उपमन्यु
तीसरा: अनीश दुबे

U-35 श्रेणी (लड़के)पहला: राकेश राणादूसरा: कृष्णवेद्र यादवतीसरा: रामकृष्ण पटेलअंडर-50 श्रेणी (लड़के)पहला: सुनील बरोंगपादूसरा: अमित बियांअंडर 50 कैटिगरीपहला: महेश्वर दत्त