गुजरात के वडोदरा में बुधवार तड़के करीब 3 बजे मिनी ट्रक और ट्राले के बीच हुए भीषण हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ दर्शन करने निकले थे। हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दु:ख व्यक्त किया है। 

वडोदरा, गुजरात. सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ के लिए दर्शन को निकले लोगों का मिनी ट्रक एक ट्राले से टकरा गया। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दु:ख व्यक्त किया है। हादसा बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग मदद को पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…