कार में सवार लोग अहमदाबाद से रामदेवरा जा रहे थे। घायल हुए नौ लोगों को आबू रोड के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जयपुर: राजस्थान के सिरोही जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार भीमाणा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े छह बजे यह हादसा उस समय हुआ जब एक ईको कार सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से जा टकराई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

घायलों का इलाज जारी
कार में सवार लोग अहमदाबाद से रामदेवरा जा रहे थे। घायल हुए नौ लोगों को आबू रोड के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
