22 साल की आफरीन जब भी बच्चों के बीच खड़ी होती, तो लोग उसका मजाक उड़ाते थे। वो अपनी हाइट बढ़ाने को लेकर हमेशा कुछ न कुछ जतन करती रहती थी। 

सूरत, गुजरात. यह घटना अलर्ट करती है! किसी भी विज्ञापन पर आंखें मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। हाइट बढ़ाने के ऐसे ही विज्ञापन में फंसकर निराश हुई एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। 22 साल की आफरीन की हाइट 3 फुट 9 इंच थी। उसने कोई विज्ञापन देखा और तीन महीने पहले आयुर्वेदिक चूर्ण मंगाया। तीन महीने में उसने 3 बोतल चूर्ण गटक लिया, लेकिन हाइट में रत्तीभर भी फर्क नहीं आया। खुद को ठगा महसूस किए जाने पर उसे गहरा सदमा लगा और उसने फांसी लगा ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाइट को लेकर डिप्रेशन में आ गई थी महिला..
आफरीन के पति अनवर ने बताया कि वो अपनी हाइट को लेकर बेहद परेशान थी। तीन महीने पहले उसे एक ब्रांड कंपनी से तीन बोतल आयुर्वेद चूर्ण मंगाया था। वो पूरे परहेज के साथ उसका सेवन कर रही थी, लेकिन कोई फर्क नहीं दिखा। आफरीन जब भी बच्चों के बीच खड़ी होती, तो लोग उसे भी बच्चा समझने लगते थे। कभी-कभार उसका मजाक भी उड़ाते थे। आफरीन कुछ समय से डिप्रेशन में थी। सोमवार को उसने सीलिंग फैन से लटककर जान दे दी।

घटना मगदूलनगर स्थित घर पर हुई। घटना के वक्त आफरीन ने अनवर को टॉयलेट क्लीनर लेने भेजा था। अनवर फोटो स्टूडियो चलाता है। जब वो घर लौटा, तो आफरीन फंदे पर लटकी हुई थी।