गुजरात में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब खेड़ा जिले में गरबा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। हमले में 6 लोग घायल हो गए।

 खेड़ा (Gujrat). गुजरात में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब खेड़ा जिले में गरबा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा हमले का मामला सामने आया है। हमले में 6 लोग घायल हो गए। बवाल व पथराव करने के बाद शरारती तत्व आसानी से फरार हो गए, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फ़ैल गया। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला गुजरात के खेड़ा जिले के मातर तहसील के उंधेरा गांव का है। यहां नवरात्रि पंडाल में गरबा चल रहा था। इसी बीच दो लोगों के नेतृत्व में कुछ लोगों का समूह जबरन गरबा स्थल पर पहुंचा और रोकने के बावजूद भी अंदर घुस गया। आरोप है कि इस समूह ने वहां तोड़फोड़ शुरु कर दी और पथराव भी किया। जिसके बाद गरबा स्थल पर मौजूद कई लोग घायल हो गए। इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस ने दो लोगों की किया पहचान, गिरफ्तारी के प्रयास जारी 
खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया के मुताबिक आरिफ और ज़हीर के रूप में दो युवकों की पहचान की गई है जिनकी अगुवाई में कुछ अराजक तत्वों के एक समूह ने नवरात्रि गरबा स्थल में घुस कर हंगामा और पथराव किया था। उन्होंने कहा, "इस पथराव में छह लोग घायल हुए हैं। हमने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।" उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तैनात एक होमगार्ड को भी चोटें आईं है। उन्होंने कहा कि पथराव करने वालों की पहचान कर ली गई है और स्थानीय लोगों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।