उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में हरक सिंह और उनकी बहू अनुकृति का नाम नहीं है। लैंसडाउन और डोईवाला सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

देहरादून। उत्तराखंड चुनाव (Uttarakhand Election 2022) के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में हरक सिंह और उनकी बहू अनुकृति का नाम नहीं है। लैंसडाउन और डोईवाला सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खटीमा सीट से कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कपरी को मैदान में उतारा है। इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित को हल्द्वानी से टिकट मिला है। वहीं, रानीखेत से करन माहरा को प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 सीटों पर विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस के 17 और प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बाकी है।

कांग्रेस ने इन्हें दिया टिकट

1- पुरोला (SC)- मालचंद
2-यमुनोत्री- दीपक बिजलवान
3- गंगोत्री- विजयपाल सिंह सजवान
4-बद्रीनाथ- राजेंद्र सिंह भंडारी
5- थराली (SC)- डॉ. जीत राम
6- कर्णप्रयाग- मुकेश सिंह नेगी
7-केदारनाथ- मनोज रावत
8-रुद्रप्रयाग- प्रदीप थपलियाल
9- घनशाली (SC)- दानी लाल शाह
10-देवप्रयाग- मंत्री प्रसाद नैथानी
11- प्रतापनगर- विक्रम सिंह नेगी
12- धनोल्ती- जोत सिंह बिष्ट
13-चक्रता (ST)- प्रितम सिंह
14-विकासनगर- नव प्रभात
15- साहपुर- अर्येंद्र शर्मा
16- धर्मपुर- दिनेश अग्रवाल
17- रायपुर- हीरा सिंह बिष्ट
18- राजपुर रोड (SC)- राज कुमार
19-मसूरी- गोदावरी थापली
20- हरिद्वार- सतपाल ब्रह्मचारी
21-बी.एच.ई.एल, रानीपुर- राजवीर सिंह चौहान
22- भगवानपुर (SC)- ममता राकेश
23-पिरनकलियार- मो. फुरकान अहमद
24-मंगलोर- काजी मो. निजामुद्दीन
25-यमकेश्वर- शैलेंद्र सिंह रावत
26-पौरी (SC)- नवल किशोर
27- श्रीनगर- गणेश गोदियाल
28- कोटद्वार- सुरेंद्र सिंह नेगी
29- धारचुला- हरीश सिंह धामी
30-दीदीहाट- प्रदीप सिंह पाल
31- पिथोरागढ़- मयुख महर
32-गंगोलीहाट (SC)- खाजन चंद्र गुड्डू
33-कापकोटे- ललित मोहन सिंह फर्सवान
34-भागेश्वर (SC)- रंजीत दास
35-द्वाराहाट- मदन सिंह बिष्ट
36-रानीखेत- करण माहरा 
37-सोमेश्वर (SC)- राजेंद्र बाराकोटी
38-अल्मोरा- मनोज तिवारी
39-जगेश्वर- गोविंद सिंह कुंजवाल
40-लोहाघाट- कौशल सिंह अधिकारी
41-चंपावत- हमेश खड़कवाल
42- भीमताल- दान सिंह भंडारी
43-नैनीताल (SC)- संजीव आर्या
44- हल्दवानी- सुमित हृदयेश
45- जसपुर- अधेश सिंह चौहान
46- काशीपुर- नारेंद्र चंद्र सिंह
47-बाजपुर (SC)- यशपाल आर्या
48- गदरपुर- प्रेमानंद महाजन
49- रुद्रपुर- मीना शर्मा
50- किछा- तिलक राज बेहर
51- सितारगंज- नवतेज पाल सिंह
52- नानक मट्टा (SC)- गोपाल सिंह राना
53- खटीमा- भुवन चंद्र कपरी

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Election 2022: बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी,जानिए कहां से ताल ठोकेंगे CM पुष्कर सिंह धामी