देश से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वालीं पूजा की 14 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उन्होंने कोरोना संकट को देखते हुए शादी से पहले ड्यूटी को अहमियत दी। पूजा ने कहा कि शादी से पहले ड्यूटी जरूरी है। पूजा चंबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। इनकी शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें लॉक डाउन बढ़ने की आशंका थी, लिहाजा उन्होंने शादी टालना ही मुनासिब समझा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वालीं पूजा की 14 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन उन्होंने संकट को देखते हुए शादी से पहले ड्यूटी को अहमियत दी। पूजा चंबा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं। इनकी शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। लेकिन उन्हें लॉक डाउन बढ़ने की आशंका थी, लिहाजा उन्होंने शादी टालना ही मुनासिब समझा। सबसे बड़ी बात जिस दिन उनकी बारात आनी थी, वे उस दिन भी ड्यूटी करने हॉस्पिटल गईं। पूजा ने कहा कि उन्हें थोड़ा दु:ख जरूर हुआ, लेकिन आज देश संकट मे है, तो उनका फर्ज बनता है कि वे अपनी ड्यूटी शिद्दत से निभाएं।

पिता को बेटी पर गर्व...
पूजा के पिता प्रकाश चंद ने कहा कि वे तो चाहते थे कि सादगी से ही सही, शादी हो जाए, लेकिन बेटी ने कहा कि अभी ड्यूटी जरूरी है। शादी तो बाद में भी हो जाएगी। प्रकाश चंद ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उसकी पेशा ऐसा है कि इस समय उसकी ड्यूटी काफी अहमियत रखती है। इससे बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं हो सकता।
पूजा की मां किरण ने कहा कि उनके दामाद ने भी इस फैसले को सराहा। दामाद ने कहा कि इस समय शादी से ज्यादा कोरोना संक्रमण को हराने अपनी-अपनी ड्यूटी शिद्दत से निभाने की जरूरत है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

