महिला का कहना है कि सिंगापुर में ही 2009 में कुलदीप सिंह नामक युवक से ऑरकुट चैट के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। वे दोनों अकसर मिलते रहे। हालांकि बाद में बातचीत बंद हो गई। इसके बाद 2011 में महिला इंडिया शिफ्ट हो गई।
नई दिल्ली. एक बार अगर किसी के सिर प्यार का भूत चढ़ जाए, तो आसानी से नहीं उतरता! ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। सिंगापुर का रहने वाला एक युवक महिला का पीछा करते हुए इंडिया तक आ पहुंचा। युवका से परेशान होकर महिला ने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जब युवक को पुलिस ने बुलाया, तो उने तर्क दिया कि महिला के पति की आत्मा उसके शरीर में है।
करीब 11 साल पहले महिला के पति की सिंगापुर में एक हेलिकॉप्टर एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। तब महिला अपने सिंगापुर में ही रहती थी। यहां कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में घर है। महिला का कहना है कि सिंगापुर में ही 2009 में कुलदीप सिंह नामक युवक से ऑरकुट चैट के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। वे दोनों अकसर मिलते रहे। हालांकि बाद में बातचीत बंद हो गई। इसके बाद 2011 में महिला इंडिया शिफ्ट हो गई।
कुलदीप तब से लगातार महिला से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। महिला युवक के डर से घर से भी नहीं निकल पा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

