दिल्‍ली (Delhi) के राजौरी गार्डन इलाके में एक लड़के का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्‍ली पुलिस ने हत्या और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लड़के ने हाल ही में लव मैरिज (Love Marriage) की थी। लड़की के परिवार वालों पर ये आरोप लगा है।

नई दिल्ली। दिल्‍ली (Delhi) के राजौरी गार्डन इलाके में एक लड़के का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्‍ली पुलिस ने हत्या और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। लड़के ने हाल ही में लव मैरिज (Love Marriage) की थी। लड़की के परिवार वालों पर ये आरोप लगा है। बताते हैं कि लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी, इसी बात परिजन नाराज चल रहे थे। इसलिए पहले लड़का का अपहरण किया, फिर उसकी पिटाई की गई और प्राइवेट पार्ट को काटकर फेंक दिया। लड़के को सागरपुर इलाके में बरामद किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा कि गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि राजौरी गार्डन से लड़के को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने लड़के के बयान पर अपहरण करने और जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। यह भी सामने आया है कि लड़का और लड़की के बीच दूर की रिश्तेदारी भी है।

ये है पूरा मामला
दिल्‍ली में रघुवीर नगर में 22 साल का पीड़ित लड़का अपने परिवार समेत रहता है। इस लड़के का सागरपुर की रहने वाली 20 साल की लड़की से करीब दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों ने परिवार की मर्जी से शादी करने के लिए सभी से बात की, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके बाद लड़का और लड़की घर से भाग गए और 21 दिसंबर को जयपुर में एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद 22 दिसंबर को दोनों दिल्ली लौट आए और राजौरी गार्डन इलाके में रुक गए। इस बात की भनक लड़की के परिजन को लग गई।

पहले लड़के को जमकर पीटा और फिर गुप्तांग काट दिया
परिजन तलाश करते उस ठिकाने पर पहुंच गए, जहां दोनों रुके हुए थे। इसके बाद दोनों को अपने साथ सागरपुर ले गए। आरोप है कि लड़की के परिजन ने पहले लड़की की जमकर पिटाई की और फिर दूसरी जगह ले जाकर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इसके बाद युवक को सागरपुर के एक जंगल में फेंक दिया। गुरुवार को पुलिस के पास सफदरजंग अस्पताल से पीसीआर कॉल आई।

शादी के 8वें दिन ही दुल्हन ने की दूसरी शादी, घरवालों को पता तक ही नहीं..वीडियो शेयर कर बताई दर्दभरी कहानी

प्यार की सजा! ​​​​​​55 साल के पिता ने 25 की बेटी से किया रेप-फिर मर्डर, बोला-तूने जो किया, वही तुझे देता हूं