जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने दोस्त का आईपैड लेने को लेकर पड़ी डांट के बाद पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया।

रामबन/जम्मू. जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने दोस्त का आईपैड लेने को लेकर पड़ी डांट के बाद पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारहवीं कक्षा का छात्र रणवीर सिंह अमृतसर में सुल्तानपिंड गांव का रहने वाला था। शनिवार को जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू के पास उसने सिर में गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि लड़के को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया ।

रामसू थाने के प्रभारी जाविद इकबाल ने बताया कि सिंह के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन जाने के नाम पर शनिवार दोपहर को वह घर से निकला था।

शुरूआती जांच के मुताबिक एक दोस्त से आईपैड लेने के कारण पिता ने उसे डांटा था । जिसके बाद छात्र ने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)