दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की मरने के लिए मेट्रो की दीवार पर चढ़ गई। लोगों और पुलिस के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। सिर्फ मरने की बात करती रही। लेकिन इसी बीच CISF के जावानों से अपनी सूझबूझ से कूदने के बाद भी लड़की की जान बचा ली।

दिल्ली. 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई, ये कहावत तो हमने अक्सर सुनी है। इस देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसे जानकर आपको इस लाइन पर विश्वास हो जाएगा। जिसे देख हर कोई चौंक गया, क्योंकि यहां पर एक लड़की मरने के लिए मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर गई। फिर देखते ही देखते उसने उसने छलांग भी लगा दी। लेकिन CISF-पुलिस जवान की सूझबूछ से उसकी जान बच गई। यानि कूदने के बाद भी उसका कुछ नहीं हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह नजारा जिसने भी देखा वह हैरान रह गया
दरअसल, दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की आज करीब 7 बजे सुसाइड करने के लिए मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई। वह वहां से कूदने की कोशिश कर रही थी, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे कूदने मना कया और बहुत समझाया। लेकिन वह मरने की जिद पर अड़ी रही। किसी की बात का उसपर कोई फर्क नहीं पड़ा। यह नजारा जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। 

ऐसे बची लड़की की जान
तमाम लोगों के मना करने के बाद भी लड़की अपनी जिंदगी खत्म करने की ठान चुकी थी। इसी दौरान वहां पर मौजूद एक CISF के जवान ने जब लड़की को दीवार पर चढ़ा देखा तो उसके हाथ-पांव फूल गए। वह उसे नीचे आने की मिन्नतें करता रहा। इसी बीच उसने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए यह पूरी बात पास में मौजूद अपने साथियों को बताई। इसके बाद सीआईएसएफ के जवान बातों में लड़की को उलझाए हुए थे ताकि उसे बचाने की पूरी व्यवस्था हो जाए। दूसरी तरफ दीवार के नीचे एक बड़ा चादर लेकर सीआईएसएफ कुछ जवान पहुंच गए। जिससे अगर लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे उसकी जान बच जाए। वहीं दूसरी तरफ जवानों ने एंबुलेंस और लोकल पुलिस को भी बुला लिया। लेकिन लड़की दीवार से उतरने को राजी नहीं हुई और छलांग लगा दी।

 दीवार से छलांग लगाई तो वह चादर पर आ गिरी
जैसे ही लड़की ने मेट्रो स्टेशन की दीवार से छलांग लगाई तो वह चादर पर आ गिरी। जिससे उसकी जान बच गई। आनन-फानन में उसे पास में मौजूद लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती काराया गया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि लड़की के पैरों में हल्की चोट के निशान है। लेकिन वह फिलहाल खतरे से बाहर है।