गोवा में भाजपा सत्ताधारी पार्टी है।विपक्षी कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठबंधन किया है।

पणजी : गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Election 2022) की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। लिंकन वाज को मडगांव सीट से, नानू नाइक को प्रियोल सीट से, गेब्रियल फर्नांडीज को कर्चोरेम से, राहुल परेरा को क्यूपेम और मनोज अमोनकर को संकेलिम विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी ने बिचोलिम निर्वाचन क्षेत्र में डॉ चंद्रकांत शेट्टी को समर्थन देने की घोषणा की है। गोवा में एक ही चरण में चुनाव होंगे। 14 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब तक 30 उम्मीदवार घोषित
गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं। अब तक आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स फाइनल कर चुकी है। चौथी लिस्ट में पार्टी ने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी की तीसरी लिस्ट में पांच दूसरी और पहली लिस्ट में 10-10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

गोवा में किसमें टक्कर
गोवा में भाजपा (BJP) सत्ताधारी पार्टी है। विपक्षी कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी राज्य में दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुकी है। वहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ गठबंधन किया है।

AAP का एजेंडा
16 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का प्लान पेश किया था। उन्होंने कहा था कि यदि AAP को वोट देते हैं तो गोवा का प्रत्येक परिवार सालभर में सीधे 10 लाख बचाएगा। बिजली मुफ्त रहेगी और बल्ब के 6 हजार रुपए बचेंगे। घर में दो महिलाएं होंगी तो सरकार से 24 हजार रुपए आएंगे। एंबुलेंस और निशुल्क चिकित्सा पर 50 हजार बचेंगे। पुस्तकें और शिक्षा में 72 हजार की बचत होगी। बेरोजगारी भत्ता के रूप में 36 हजार रुपए मिलेंगे। पीने योग्य पानी मुफ्त मिलेगा। इसमें 2 हजार रुपए बचेंगे। ऐसे में बीजेपी/कांग्रेस को वोट क्यों दें, जब AAP को वोट देकर 10 लाख बचा सकते हैं? भ्रष्टाचार मुक्त शासन हमारे डीएनए में है।

गोवा के लिए 13 सूत्री एजेंडा

सभी के लिए रोजगार।
खनन शुरू करेंगे।
भूमि अधिकार प्रदान करेंगे।
शिक्षा क्रांति लाएंगे।
स्वास्थ्य क्रांति लाएंगे।
भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।
1000 रुपए महीना महिलाओं को भत्ता।
किसानों की समस्याओं का समाधान।
व्यवसाय को बढ़ावा देंगे।
टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।
24x7 मुफ्त बिजली।
24x7 फ्री पानी।
सड़कें ठीक करेंगे।

इसे भी पढ़ें-Goa Election 2022: केजरीवाल बोले- दिल्ली में AAP की सबसे ईमानदार सरकार, PM मोदी ने खुद हमें सर्टिफिकेट दिया है

इसे भी पढ़ें-Goa Election 2022: केजरीवाल का बेरोजगारों को 3 हजार रुपए महीने भत्ता देने का वादा, 13 सूत्रीय एजेंडा बताया