सड़क से फिसलकर ट्रक के खड्डे में गिरने से  तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

जम्मू. जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के सड़क से फिसलकर खड्डे में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा उधमपुर जिले के समरोली गांव के पास शनिवार देर रात करीब दो बजे की है। ट्रक चालक के वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण हुआ यह हादसा हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जम्मू जा रहा था परिवार
श्रीनगर से जम्मू जा रहे इस ट्रक में बकरवाल परिवार के लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि एक बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई और अन्य सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे, एक महिला और तीन पुरुष हैं। हादसे में घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

(खबर में प्रयोग की गई फोटो प्रतिकात्मक है।)