पुलिस ने एक महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता था। वह अपनी पहचान छिपाकर घटना को अंजाम दे रहा था। 

जाजपुर, ओडिशा के जाजपुर जिले में 28 वर्षीय व्यक्ति को कथित रूप से एक महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भद्दी टिप्पणियों के साथ सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर घटना को अंजाम दे रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने दूसरे के नाम से बनाया एकाउंट
आरोपी को क्योंझर जिले के जोड़ा क्षेत्र से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान पतितपावन मिश्रा के रूप में की कई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान छिपाकर एकाउंट खोला था और महिला के तस्वीरें और वीडियो उस पर पोस्ट कर रहा था। 

सोशल मीडिया पर महिला के प्राइबेट वीडियो किए शेयर 
यरी थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार जेना बताया कि आरोपी ने फोटो और वीडियो के साथ अश्लील कमेंट्स भी लिखी थे। जब महिला के दोस्तों ने वीडियो भद्दी टिप्पणियों को देखा तो उसको इसकी जानकारी दी। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के पास जाकर की। पुलिस आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उसे दो हफ्तों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

फिजिकल रिलेश्न के बाद बनाए अश्लील वीडियो
पुलिस की जानकारी के अनुसार, महिला तीन साल पहले आरोपी के संपर्क में आई थी और उससे प्रेम हो गया था। बाद में आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर कथित रूप से उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ बनाए संबंध की फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए।

महिला से लेना चाहता था बदला
 महिला जब कभी भी आरोप से शादी की बात करती तो वह और समय मांगता और टाल देता था। पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले जब महिला के किसी और व्यक्ति से शादी करने के बाद मिश्रा उससे बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने अपराध किया।