घरवाले युवक को मरा समझकर श्मशान घाट अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन अचानक युवक अर्थी से हिलने लगा और बात करने लगा तो वहां मौजूद व्यक्ति उसको जिंदा देख भाग खड़े हुए।

ब्रह्मपुर (ओडिशा). गंजाम जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल जिस व्यक्ति को लोग मुर्दा समझकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे, वह अचानक अपना सिर हिलाने लगा और जिंदा निकला। इससे कुछ लोग इतने घबरा गए कि वहां से भाग खड़े हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घरवालों ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी
 ग्रामीण सीमांचक मलिक को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। लेकिन उनको सिर हिलाते देखने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मलिक बकरियों और भेड़ों के साथ शनिवार को जंगल गया था। लेकिन शाम में सारे मवेशी खुद घर लौट आए लेकिन वो नहीं लौटा।

युवक की हालत देख घबरा गए थे लोग
उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह में कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा और उसे घर ले आए। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मलिक को मरा हुआ जान अंतिम संस्कर की तैयार कर ली। जब मलिक को गांव में अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया तो अचानक उनका सिर हिलने लगा, जिससे लोग घबरा गए। कुछ मिनट बाद उनमें से कुछ तो वहां से भाग खड़े हुए।

डॉक्टरों ने बताई युवक के बेहोश की वजह
 पूर्व स्थानीय सरपंच रंजन ने बताया, ‘‘ मलिक को जीवित देख हम उसको अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है।’’वहीं इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि बुखार की वजह से वह बेहोश हो गए थे और इलाज के बाद उनकी स्थिति ठीक है। मलिक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पत्नी को खुशी के साथ हैं एक अफसोस
मलिक की पत्नी सोली अपने पति को जीवित देख बेहद खुश हैं। उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह उन्हें मरा हुआ मानने से पहले अस्पताल क्यों नहीं ले गईं। उन्होंने कहा कि उनके पति बुखार के बाद भी जंगल गए थे।