अधिकारी ने बताया कि उसकी खराब मानसिक हालत के कारण परिवार के सदस्यों ने 28 वर्षीय बाबू हुसैन को जंजीरों से बांध दिया था। 

बालुरघाट: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने अपनी बहन और दो भांजियों की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गंगारामपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को चायनाबास गांव में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने बीमार पिता, बहन और दो भांजियों के साथ रहता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी को कर लिया गया गिरफ्तार 

अधिकारी ने बताया कि उसकी खराब मानसिक हालत के कारण परिवार के सदस्यों ने 28 वर्षीय बाबू हुसैन को जंजीरों से बांध दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्यों ने शनिवार की शाम उसे खोल दिया। इसके बाद आरोपी ने घर में पड़े खुरपे से अपनी 30 वर्षीय बहन मेहरनिगार खातुन और भांजियों गुलनिहार प्रवीण तथा नौ वर्षीय प्रियंका खातुन की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)