जम्मू और श्रीनगर दोनों शहरों में 9,590 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजना का परिचालन शुरू करने के लिए सितंबर 2024 की समय सीमा तय की है 

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू और श्रीनगर दोनों शहरों में 9,590 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजना का परिचालन शुरू करने के लिए सितंबर 2024 की समय सीमा तय की है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-श्रीनगर के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) और लाइट रेल परियोजनाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार शाम यहां एक बैठक की अध्यक्षता की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता ने जम्मू और श्रीनगर में लाइट रेल परियोजनाओं पर एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत की।

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान, यह बताया गया कि 9,590 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के सितंबर 2024 तक परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)