पूर्वोत्तरीय राज्य  मिजोरम के लुंगलेई शहर से दिल दहला देने वाली  घटना सामने आई है। जिसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक पति पत्नी की हत्या करने के लिए मानव बम बन गया।

मिजोरम. पूर्वोत्तरीय राज्य मिजोरम के लुंगलेई शहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक पति अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए खुद मानव बम बन आरोपी ने अपने-अपने साथ पत्नी को भी आत्मघाती हमले में उड़ा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनकी पति खुद भी मरा पत्नी को भी मारा
दरअसल, यह खौफनाक घटना मंगलवार को लुंगलेई जिले की उच्चाधिकार समिति (लुंगलेई जिला योजना बोर्ड) के कार्यालय के सामने चानमारी वेंग क्षेत्र में हुई। जहां 62 साल के युवक रोहमिन्गलियाना अपनी पत्नी तलांग थियांगलिमि की हत्या करने के इरादे से मानव बम बनकर आया था। जांच में पता चला कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इतना ही नहीं दोनों अलग-अलग भी रहते थे। लेकिन फिर सनकी पति ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें-देश की बॉर्डर पर मिला मानव कंकाल का जखीरा, आखिर क्या है 28 खोपड़ी का राज?..सामने आ रहा ये कनेक्शन

पत्नी गले लगाया और उड़ गए चिथड़े
जानकारी में सामने आया है कि मृतक महिला अपनी सब्जी की दुकान पर सब्जी बेच रही थी। वहीं पास में उसकी बेटी का भी एक स्टॉल लगा हुआ था। इसी दौरान आरोपी पति आया और पत्नी को एक सिगरेट रोल कर देने को कहा। लेकिन महिला ने सिगरेट नहीं जलाई। बाद में उसने खुद ही जलाकर जबदस्ती पत्नी को गले लगा लिया। कुछ ही देर में बम का ट्रिगर दबा और ब्लास्ट हो गया। बुजुर्ग दंपत्ति के शव के चिथड़े उड़ गए।

इसे भी पढ़ें-मनीष हत्याकांड: सामने आया मौत के बाद के बाद का वीडियो, जो बयां कर रही पुलिस की बर्बरता की कहानी

धमाके से गूंज गया पूरा इलाका...
धमाका की आवाज इतना तेज हुआ कि पूरा इलाका गूंज गया। ब्लास्ट होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को ऐसा लगा कि किसी उग्रवादी गुट ने यह हमला किया है। इतना ही नहीं प्रशासनिक अमला और सुरक्षाबल अलर्ट मोड में आ गया। मामले की जांच की तो पता चला कि धमका पति-पत्नी के आपसे झगड़े के कारण हुआ है। जहां सनकी पति अपनी पत्नी को मारने के लिए मानव बम बना था।

इसे भी पढ़ें-ये कैसा बाप? रेप नहीं कर पाया तो 6 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी, घर में लहूलुहान मिली बच्ची