दिल्ली के एक श्मशान घाट में दफनाई गई नवजात बच्ची का शव कब्र से रहस्यमय हालात में गायब हो गया। आसपास के लोग भी इस बात को सुनकर हैरान हैं कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है।

दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक श्मशान घाट में दफनाई गई नवजात बच्ची का शव कब्र से रहस्यमय हालात में गायब हो गया। आसपास के लोग भी इस बात को सुनकर हैरान हैं कि आखिर ऐसे कैसे हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखते ही परिजनों के उड़ गए होश
दरअसल, यह मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के शमशान घाट का है। जहां शुक्रवार को नवजात बच्ची को दफनाया गया था। जब शनिवार की सुबह परिजन धार्मिक कार्यों के लिए शमशान घाट पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक कब्र से नवजात का शव गायब था और वह खुदी हुई थी। पीड़ित परिवार जनकपुरी में रहता है।

शमशान घाट के एक कर्मचारी पर लगाया आरोप
बच्ची कब्र में नहीं मिली तो वह तुरंत पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने शमशान घाट के एक कर्मचारी पर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

6 दिन पहले हुआ था बच्ची का जन्म
नवजात के दादा सतीश सरदाना के मुताबिक, 2 सितंबर को उनकी बहू ने एक निजी हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने नवजात को गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां शुक्रवार को मासूम की मौत हो गई थी। इसके बाद बच्ची का शव शास्त्री पार्क के शमशान घाट में दफना दिया था। जब हम शमशान घाट पहुंचे तो कब्र से पौधा उखड़ा हुआ था और शव गायब था। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया