नाबालिग बच्ची से दरिदंगी के आरोप में सजा काट रहा था। लेकिन 15 दिन पहले वह अपने पिता की मौत के चलते जे पैरोल पर बाहर आया था। जहां उसने रविवार को दो मासूम बच्चियों के साथ रेप की कोशिश की।

अहमदाबाद. गुजरात में रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने वाला ऐसा आरोपी पुलिस की पकड़ में आया है जिसके बारे में जानकर प्रशासन तक शॉक्ड है। दरिंदा इतना बड़ा हैवान निकला कि रेप केस में वह पहले से ही जेल में बंद था। लेकिन बाहर आया तो दो और बच्चियों के साथ फिर से दुष्कर्म की कोशिश करते पकड़ा गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता के अंतिम संस्कार में जेल से बाहर आया था आरोपी
दरअसल, इंसान के नाम पर इस राक्षस का नाम मोहम्मद रफीक है जो अहमदाबाद के इसनपुर का रहने वाला है। बता दें कि वह पहले से ही एक नाबालिग बच्ची से दरिदंगी के आरोप में सजा काट रहा था। लेकिन 15 दिन पहले वह अपने पिता की मौत के चलते जे पैरोल पर बाहर आया था। जहां उसने रविवार को दो मासूम बच्चियों के साथ रेप करने लगा। लेकिन इसी दौरान एक बच्ची रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंचे तो वह वहां से भाग निकला। पुलिस के दो दिन तक तलाशन के बाद आरोपी को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया है।

मासूमों को घर के बाहर से ले गया था उठाकर
पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों बच्चियां सुबह घर के बाहर खेल रहीं थी। इसी दौरान रफीक वहां पहुंचा और मासूमों को चॉकलेट खिलाने का बोल पास में ही एक सूने मकान में साथ ले गया। जहां वह बच्चियों से शारीरिक छेड़छाड़ कर रहा था। लेकिन इस दौरान एक बच्ची रोने लगी और लोगों के आने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। मासूमों ने जब घर पहुंचकर युवक के बारे में बताया तो परिजन बच्चियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया।