सूरत में 50 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ अपने बेबी बंप के साथ गरबा खेला।  एक महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने महसूस किया मेरी कोख में पल रहा बच्चा भी खुश था। उस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे वह भी मेरे साथ गरबा खेल रहा है।

सूरत. देशभर में नवरात्र का उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां हर जगह इन दिनों गरबा नाइट्स की धूम देखने को मिल रही है। लेकिन अगर हम गुजरात के गरबे की बात करे तो वह अलग ही है। वहां इसका जबर्दस्‍त क्रेज देखने को मिलता है। सूरत में रविवार को देखा गया कि 50 से ज्यादा महिलाओं ने एक साथ अपने बेबी बंप के साथ गरबा खेला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिना किसी डर के प्रेग्नेंट महिलाओं ने किया गरबा
दरअसल, गुजरात की पहचान ही गरबा है। यहां क्या बच्चा क्या बुजुर्ग हर कोई नवरात्रि में गरबा करता हुआ नजर आता है। हमारे देश में कहा जाता है कि गर्भवती महिलओं को डांस नहीं करने दिया जाता है। लेकिन सूरत में एक प्रेगनेंसी सेंटर ने प्रेग्नेंट लेडीज के लिए स्पेशल तौर पर यह आयोजन किया गया था। जहां बिना किसी डर के 50 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।

प्रेग्नेंट महिला ने कहा-मेरी कोख में पल रहा बच्चा भी खुश था
इस कार्यक्रम में एक साथ 50 गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया था। इसमें डांस कर रही एक महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे पहले लगता था कि में प्रेग्नेंसी की वजह से गरबा नहीं खेल पाऊंगी। लेकिन मैंने भी गरबा किया तो मुझे अच्छा लगा। साथ ही मैंने महसूस किया मेरी कोख में पल रहा बच्चा भी खुश था। उस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे वह भी मेरे साथ गरबा खेल रहा है।