हिमाचल में एक दिल दहला देने वाला मामला फिर सामने आया है। जहां एक निजी बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही उसके परख्च्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

जवाली (हिमाचल). हिमाचल में आए दिन दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला फिर सामने आया है। जहां एक निजी बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही उसके परख्च्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 बस खाई में गिरते ही पलटी खा गई
दरअसल, ये दर्दनाक हादसा जवाली के बगडूर में सोमवार के दिन हुआ। जिसमें 15 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। बता दें कि यह बस कुठेड़ से जवाली जा रही थी। अचानाक चालक ने एक अन्य गाड़ी को रास्ता देने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। बस खाई में गिरते ही पलटी भी खा गई। 

बस में सवार थे 40 यात्री
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 40 सवारियां थीं। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद घायलों को धर्मशाला और नूरपुर के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। हालांकि इस एक्सीडेंट में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।