अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की सेहत के संबंध में अफवाहों को रोकने के लिए कश्मीर में बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को कुछ घंटों बाद गुरुवार दोपहर को बहाल कर दिया गया।

श्रीनगर. अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की सेहत के संबंध में अफवाहों को रोकने के लिए कश्मीर में बंद की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को कुछ घंटों बाद गुरुवार दोपहर को बहाल कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कश्मीर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्तरक्षा बल तैनात

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सोशल मीडिया में इस प्रकार की खबरें आईं कि 90 वर्षीय गिलानी का स्वास्थ्य बिगड़ गया है, जिसके बाद बुधवार रात को मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।

कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय स्थिति के बचने के लिए कश्मीर के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अलगाववादी नेता के परिजनों ने कहा है कि गिलानी कुछ समय से बीमार हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)