एक सीरियल किलर को आंतकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। वह क्राइम पेट्रोल देखकर लोगों की हत्या कर देता था। पुलिस ने उसपर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

अहमदाबाद.  क्राइम TV सीरियल देखकर लोग आज कल वारदात को आंजाम दे रहे हैं। वे इसक जरिए अपराध करने का तरीका सीख रहे हैं। इसका एक और ताजा उदाहरण गुजरात में देखने को मिला हैं। ऐसा एक मामला गुजरात में देखने को मिला है। जहां एक व्यक्ति क्राइम प्रेट्रोल देखकर लोगों की हत्या देता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपने मजे के लिए लोगों की करता था हत्या
दरअसल एक सीरियल किलर को आंतकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम मनीष माला बताया है। जो राजस्थान का रहने वाला बताया जाता है। उस पर आरोप है कि वो अब तक तीन हत्याएं कर चुका है। उसपर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसने अक्टूबर, दिसंबर और जनवरी ये तीन हत्याएं की थी।

क्राइम पेट्रोल देखकर करता था हत्या की तैयारी
आरोपी से जब पूछा गया कि वह लोगों की हत्याएं क्यों करता है। तो उसका जबाव सबको हैरान करने वाला था। आरोपी बोला वो ये सब सिर्फ मजे के लिए करता था। उसे लोगों को जान से मारने में मजा आता था। इसके लिए वह हत्या की प्लानिंग यूट्यूब पर क्राइम प्रेट्रोल सीरियल देखकर करता था। हत्या करने के बाद वो लोगों का सामान भी लूट लेता था।

बाकायदा रेकी करके बनाता था निशाना 
गुजरात एटीएस के असिस्टेंट कमिश्नर बी पी रोजिया के मुताबिक, आरोपी ने 2016 में एक बंदूक चुराई थी। जिसका इस्तेमाल उसने इन हत्याओं में किया था। आरोपी जिसकी भी हत्या करता था उसकी पहले वो पूरी तरीके से बाकायदा रेकी करके निशाना बनाता था। फिर वो इन्हीं गन से लोगों के सिर पर गोली मारता था। फिर पहचान बदलकर दूसरी जगह चला जाता था। आरोपी को पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।