गुजरात के वलसाड जिले में डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उल्लेखनीय है कि 11 जनवरी को 51 वर्षीय रेखा बेन अपनी सहेली के संग टीवी देख रही थी, तभी दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके दोनों की जान ले ली थी।

वलसाड, गुजरात. जिले के वापी में 11 जनवरी की रात 8.45 बजे दो महिलाओं की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस हत्या की सुपारी एक महिला के बेटे ने ही दी थी। बेटा अपनी मां के चरित्र को लेकर खफा था। उसका आरोप है कि मां के एक से ज्यादा बायफ्रेंड थे। बेटे ने मां को सोशल मीडिया पर अश्लील चैट करते भी देख लिया था। इसी से नाराज होकर उसने मां की हत्या के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। मां की सहेली गलती से मारी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


प्रॉपर्टी दान करने वाली थी मां...
घटना चाणोद कॉलोनी में हुई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल महिला के बेटे सहित दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटा इस बात से भी परेशान था कि उसकी मां प्रॉपर्टी दान करने वाली थी। आरोपी बेटे और उसके दोस्त कुंदन गिरी को 27 जनवरी तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। कुंदन ने इसके लिए बिहार से एक शॉर्प शूटर बुलाया था। वलसाड के एसपी सुनील जोशी ने बताया कि 51 वर्षीय रेखा बेन पत्नी ब्रह्मदेव मेहता और पुलगाम जवाहर नगर वर्धा से आई 47 वर्षीय सहेली अनीता उर्फ दुर्गा शेखर खडसे घटनावाले दिन घर पर टीवी देख रहे थे। उसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना रेखा के बेटे बिपिन उर्फ गुड्डू ने ही पुलिस को दी थी।

घटना के लिए खरीदी थी बाइक...
शूटरों ने बिपिन ने 1 लाख रुपए एडवांस लिया था। शूटरों ने हत्याकांड से एक दिन पहले ही चणोद कॉलोनी के एक गैरेज से 12500 रुपए में बाइक खरीदी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने मां का मोबाइल हैक कर लिया था। इससे उसे अपनी मां के चरित्र के बारे में पता चला था।