दिल दहलाने वाली यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की है। यह शख्स कुल्हाड़ी लेकर रास्ता रोके खड़ा था। रास्ता भी ऐसा कि जरा-सी हड़बड़ी में बाइकर खाई में गिर सकता था।

सिरमौर, हिमाचल प्रदेश. दिल दहलाने वाली यह तस्वीर जिले के राजगढ़ उपमंडल की शिलांजी पंचायत की है। हाथ में कुल्हाड़ी लेकर बीच रास्ते खड़ा यह शख्स किसी को भी वहां से नहीं गुजरने दे रहा था। वो कितना गुस्से में था..ये तस्वीर उसकी बानगी है। बाइक सवार जब वहां गुजरने लगा, तो शख्स बौखला उठा। उसे उंगुली उठाकर लौट जाने को कहा। जब बाइकर ने आगे जाने की जिद की, तो उसने कुल्हाड़ी से बाइक को तोड़ दिया। बाइकर ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक सवार संदीप कुमार शिलांजी स्कूल में टीचर हैं। वे अपनी भाभी को लेकर घर लौट रहे थे। उनकी भाभी सरकारी नौकरी में हैं। वे राजगढ़ में तैनात हैं। अचानक रास्ते दो लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने अपनी कार को रास्ते में खड़ा कर दिया था। इनमें से एक शख्स कुल्हाड़ी लिए था। राजगढ़ के डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने बताया कि संदीप कुमार की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की वजह सामने नहीं आई है।