ओडिशा में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक एक महिला तांत्रिक ने काले जादू में सिद्धी हासिल करने एक 4 साल की बच्ची का जादू-टोना करते हुए खून पी लिया।

सुंदरगढ़. ओडिशा के सुंदरगढ़ इलाके के आदिवासी बहुल गांव झुमका में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला तांत्रिक ने काले जादू में सिद्धी प्राप्त करने 4 साल की मासूम की बलि चढ़ाने का प्रयास किया। यही नहीं उसने बच्ची का खून तक पीया। महिला तांत्रिक कई दिनों से काले जादू का अभ्यास कर रही थी। तांत्रिक बच्ची को तड़पता हुआ छोड़कर गांव से गायब हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेलते हुए गायब हुई थी बच्ची...
तांत्रिक महिला का नाम इंद्राणी साध बताया जाता है। बच्ची शनिवार को आंगनबाड़ी से घर पहुंची थी। इसके बाद वो शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी महिला उसे अपने साथ ले गई। जब बच्ची के गायब होने की खबर गांव में आग की तरह फैली, तो सब उसे ढूंढने निकल पड़े। जब लोग आरोपी महिला के घर से गुजर रहे थे, तब उन्हें कुछ संदेह हुआ। वहां एक टिन के डिब्बे में बच्ची पड़ी मिली। बच्ची की गर्दन और पेट पर चोट के निशान थे। बच्ची को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि बाद में महिला को पकड़ लिया गया। उसने बच्ची के खून पीना कबूल किया है।

(नोट: खबर को प्रभावी दिखाने के लिए काल्पनिक चित्र का इस्तेमाल किया गया है)