स्कूल में निरीक्षण के लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की गई थी और इस दौरान स्कूल बंद पाया गया।

जम्मू: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक दूर दराज के गांव में औचक निरीक्षण के दौरान एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के बंद पाए जाने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने भाटन गांव स्थित स्कूल में पदस्थ सभी सात शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान अनअधिकृत रूप से गायब रहने के आरोप में उनका वेतन रोकने का आदेश दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निरीक्षण के दौरान बंद मिला स्कूल

उन्होंने बताया कि स्कूल में औचक निरीक्षण के लिए तहसीलदार की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की गई थी और इस दौरान स्कूल बंद पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद राणा ने इसे गंभीरता से लेते हुए फौरन मामले में जांच के आदेश दिए।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)